jhankar
ब्रेकिंग
एमडी ड्रग्स मामले में हंडिया पुलिस की कार्रवाई, सह-आरोपी गिरफ्तार न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ढोलगांव कला में बिजली विभाग की लापरवाही से हादसे का खतरा, ग्रामीणों की जागरूकता से बची गौवंश की जान शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट

शराबबंदी के मुद्दे पर बिहार में फिर गरमाई सियासत, RJD ने CM नीतीश को दी अविश्वास प्रस्ताव की धमकी

पटना। बिहार में शराबबंदी कानून (Liquor Ban Law) में संशोधन की तैयारी चल रही है। इससे सियासत गर्म हो गई है। शराबबंदी कानून में खामियां बताते हुए राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के मुख्य प्रवक्ता व विधायक भाई वीरेंद्र (Bhai Virendra) ने कहा है कि नीतीश कुमार की सरकार (Nitish Kumar Government) शराबबंदी कानून में संशोधन जनता और आरजेडी के मुताबिक करे। अगर ऐसा नहीं हुआ तो आरजेडी बिहार विधानसभा के बजट सत्र (Bihar Assembly Budget Session) में सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव (No Confidence Motion) लाएगा। आरेजडी की इस धमकी पर जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने भी पलटवार किया है।

शराबबंदी कानून पर अविश्‍वास प्रस्‍ताव की धमकी

आरजेडी के मुख्‍य प्रवक्‍ता व विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा है कि महागठबंधन की सरकार के दौरान लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) ने मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) को शराबबंदी कानून को इतना कड़ा नहीं बनाने को कहा था। उसी वक्‍त लालू प्रसाद यादव ने कहा था कि इससे जनता की समस्याएं बढ़ेंगी। जब शराबबंदी कानून के कारण जनता की समस्या बढ़ गई, तब एक बार फिर यह कहा कि शराबबंदी कानून फेल है। कानून में संशोधन जनता और आरजेडी के मुताबिक होना चाहिए, अन्‍यथा इस मुद्दे पर पार्टी अविश्वास प्रस्ताव लाकर वोटिंग की मांग करेगी

आरजेडी का आरोप: पकड़े नहीं जा रहे रसूखदार

- Install Android App -

भाई वीरेंद्र ने आरोप लगाया कि शराबबंदी कानून के विफल होने के पीछे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शराब माफिया (Liquor mafiya) से मिले कुछ करीबी लोग व कुछ बड़े नेता व अधिकारी हैं। जब से कानून बना है, जहरीली शराब से सैकड़ों लोगों की मौत हो चुकी है। सवाल यह है कि करीब 1.40 लाख गरीब शराबबंदी कानून के तहत जेलों में बंद हैं। फिर, आखिर शराब बेचने वाले वे रसूखदार लोग कौन हैं, जिनकी गिरफ्तारी नहीं हो रही है?

शराबबंदी के जनविरोधी प्रावधानों का विरोध

भाई वीरेंद्र ने स्‍पष्‍ट किया कि वे शराब चालू करने के पक्ष में नहीं कह रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि कड़े कानून के ऐसे प्रावधानों, जिनपर अमल नहीं हो रहा है और जिनसे जनता परेशान है, आरजेडी उनके खिलाफ है।

आरजेडी पर जेडीयू ने किया कड़ा पलटवार

दूसरी ओर आरजेडी की शराबबंदी को लेकर अविश्वास प्रस्ताव की धमकी पर जेडीयू ने भी कड़ा पलटवार किया है। जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा है कि सरकार शराबबंदी कानून में संशोधन कर रही है। अगर आरजेडी को शराबबंदी कानून पर इतना ही ऐतराज है, तो वह शराबबंदी कानून खत्म करने का मामला सदन में लाए, ताकि जनता शराबबंदी कानून लागू करने के समय सरकार के साथ खड़ी पार्टी का असली चेहरा देख सके।