अम्बा, बागदा बुजुर्ग व बाल्या पंचायत में महिलाएं सरपंच संभालेगी कमान, जनपद सदस्य के लिए भी महिलाएं चुनी गई
सुनील पटल्या गुर्जर बेड़िया। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में सरपंच व जनपद सदस्य के लिए महिला प्रत्याशीयो की विजयी हुई। सात वर्ष बाद हुए चुनाव में मतदाताओं में बड़ा उत्साह देखा गया। सभी प्रत्याशीयो ने जीत के लिए पूरी ताकत से मैदान में डटे रहे। पुरुषों की तुलना में महिलाओं ने भी खूब प्रचार प्रसार किया। जिनका नतीजा सामने आते ही खुशी की लहर दौड़ पड़ी। यहाँ बेड़िया क्षेत्र के ग्राम बागदा बुजुर्ग पंचायत में संतोष पति झवर पटेल 155 मतों से विजयी हुए। वही अम्बा पंचायत से महेन्द्र कुँवर बाई (नरेन्द्र पवाँर) 650 मतों से, बाल्या पंचायत से पिपरीखेड़ा की हीरा बाई पति बासिराम 38 मतों से विजयी हुई। वही जनपद पंचायत क्रमांक 18 से बेड़िया की सीमा पति प्रदीप सेन 1017 मतों से, जनपद पंचायत क्रमांक 15 से कातोरा की प्रेमलता पति दिनेश 1400 मतों से व जनपद पंचायत क्रमांक 16 से अम्बा की अर्चना रूमसिंग की विजयी हुई। सभी नव निर्वाचित सरपंच व जनपद सदस्यों ने ग्रामीणों व कार्यकर्ताओं का आभार मानकर शुभकामनाएं दी गई।