jhankar
ब्रेकिंग
जिला लघु वनोपज सहकारी यूनियन हरदा की वार्षिक साधारण आमसभा 21 सितम्बर को होगी जिले में सेवा-संकल्प अभियान की व्यापक तैयारियाँ मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को 19 सितंबर को देंगे ई-स्कूटी की सौगात पंचायत उप निर्वाचन के मतदान कर्मियों का पी.ओ. मोबाइल एप प्रशिक्षण 17 व 22 सितम्बर को पीएम श्री नवोदय विद्यालय चारुवा में ‘आदर्श युवा ग्राम सभा’ का हुआ मंचन अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं टिमरनी के बरूड़घाट में कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण के चलते टिमरनी में तीन माह यातायात मार्ग परिवर्तित संपर्क अभियान शिविरों में 460 शिकायतें प्राप्त, 417 का मौके पर निराकरण स्वामित्व योजना में पटवारी को ‘निष्पादक’ बनाने का विरोध, बोले- अधिकार स्पष्ट करें, कानूनी सुरक्षा दे...

अवैध खदान धंसने या सडक दुर्घटना से हुई,मजदूर की मौत पुलिस जुटी जांच में

मकड़ाई समाचार झारखंडअवैध खदान ध्ंसने से काम कर रहे मजदूर की मौत हो गई और साथ में काम कर रहे दो अन्य मजदूर घायल हो गए है।वहीं पुलिस की तफ्तीश में बात सामने आ रही हैं कि मजदूर की मौत का कारण खदान धंसना नही बल्कि बाईक से गिरने के कारण हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गोड्डा जिले के कोनारबांक की घटना हैं जहां एक मजदूर की मौत और दो घायल होने की खबर आई थी। इसमें पुलिस को खासा परेशान कर दिया है।खबर आई थी कि कोनारबांक के पास अवैध खदान के धंस जाने से कोनारबांक निवासी 23 वर्षीय रामू तुरी की मौत हो गई है, जबकि अर्जुन तुरी व महेश तुरी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सूचना पर गावां थाना पुलिस घटना स्थल के लिए रवाना हुई, लेकिन कोनारबांक में घर से ही रामु तुरी के शव को बरामद कर लिया।मृतक की पत्नी रीता देवी का कहा कि रामू की मौत खदान में नहीं हुई है। सोमवार देर रात वह अपने खोए जानवर की खोज में बाइक से निकला था। रात में ही सड़क दुर्घटना में उसकी मौत हो गई।मृतक को दो लड़की तथा एक लड़का है। स्वजन शव को ले जाने से मना कर रहे थे। परिजनों को समझा बुझा कर किसी तरह शव को थाना लाया गया। थाना प्रभारी धु्रव कुमार ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है कि घटना कैसे हुई है।फिलहाल स्वजनों के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।