jhankar
ब्रेकिंग
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर NSUI की बैठक, युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में श... शिक्षक दिवस पर 3 स्कूलों में युवा समाजसेवियों ने किया शिक्षकों का भव्य सम्मान न्यायाधीश ने जिला जेल का किया औचक निरीक्षण, विधिक जागरूकता शिविर लगाया आंगनवाड़ी केन्द्र में मनाया गया कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव पिछले 24 घंटों में जिले में 7.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र के पात्र एमएसएमई के लिए मैसूर में एक्सपोजर विजिट का अवसर विकसित भारत क्विज के विजेताओं को प्रधानमंत्री के समक्ष विचार रखने का मिलेगा अवसर रूस में गूंजा हरदा के युवा का नाम, अंशुल दुगाया ने किया भारत का प्रतिनिधित्व शिवानुजा प्ले स्कूल में नन्हे-मुन्नों ने राधा-कृष्ण बनकर मोहा मन श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर सजी मनमोहक ... गौशाला है, फिर भी सड़क पर गौवंश! हंडिया में व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

आंगनवाड़ी के मध्यान्ह भोजन में मिला मांस का टुकड़ा, कार्यकर्ता और सहायिका की सेवा समाप्त, सुपरवाइजर निलंबित

मध्यान्ह भोजन के जरिए परोसे जानी वाले आलू टमाटर की सब्जी में मांस का टुकड़ा निकला

मकड़ाई समाचार रायसेन। मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में आंगनवाड़ी के मध्यान्ह भोजन में मांस का टुकड़ा परोसने पर कार्यकर्ता और सहायिका की सेवा समाप्त कर दी गई है। इसके साथ ही सुपरवाइजर को निलंबित कर दिया गया है। कलेक्टर अरविंद दुबे ने कार्रवाई की है।

- Install Android App -

दरअसल रायसेन के वार्ड नंबर 3 स्थित मदईपुरा में संचालित आंगनवाड़ी क्रमांक 1 का यह पूरा मामला है, जहां मंगलवार 3 जनवरी को बच्चों को मध्यान्ह भोजन के जरिए परोसे जानी वाले आलू टमाटर की सब्जी में मांस का टुकड़ा निकला था। जिससे आंगनवाड़ी केंद्र में हड़कंप मच गया था। बच्चे आंगनवाड़ी छोड़कर घर चले गए थे। बच्चों के पालकों ने इसका विरोध किया, तब एसडीएम ने मामले में संज्ञान लेते हुए जांच शुरू की।

अब इस मामले की जांच पूरी हो गई है। जिसमें उक्त मामला सही पाया गया है। इस आधार पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तरन्नुम खान और सहायिका सुषमा यादव की सेवा समाप्त कर दी गई है, जबकि सुपरवाइजर सुनीता रजक को निलंबित कर दिया गया है। कलेक्टर ने बताया कि जांच में मामला सही पाए जाने पर यह कार्रवाई की गई है।