jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

आज दिनांक 12 जुलाई 2023 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे

साबुत लाल मिर्च से बच्चों की नजर उतारने की परंपरा काफी पुरानी है। ज्योतिष में इसे अचूक उपाय बताया गया है। ज्योतिष के अनुसार लाल साबुत मिर्च को बच्चे के ऊपर से तीन बार उतारे और इसे जला दें। इससे धीरे-धीरे बच्चे का नजर उतर जाता है।जानिए ज्योतिषाचार्य पंडित अतुल शास्त्री जी से आज का राशिफल

मेष
आज विलम्ब से चलेंगे कार्य क्षेत्र पर लाभ की जगह हानि अधिक होगी। असफलता मिलने पर क्रोध आएगा। व्यवसाय की निराशा घर मे निकालने अथवा अनदेखी करने पर घर मे नई परेशानी खड़ी हो सकती है। सेहत में गिरावट आएगी सरदर्द नेत्र विकार की संभावना ज्यादा है।

वृष
आज के दिन आप छोटे मोटे कामो की अनदेखी करेंगे बाद में ये ही चिंता का विषय बनेंगे। दिनचार्य प्रातः काल से ही अव्यवस्थित बनेगी। लापरवाही के कारण सहकर्मी अथवा भागीदारों से बहस हो सकती है। महिलाये पुरुषों की अनदेखी करेंगी।

मिथुन
आज आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन थोड़ा खींच तान वाला रहेगा बिना संधर्ष किये इसमे सफलता मुश्किल रहेगी। परिजन आज आपसे किसी स्वार्थ सिद्धि के लिये अत्यंत मीठा व्यवहार करेंगे जिसके पूर्ण होने पर घरेलू खुशियों में बढ़ोतरी होगी।

कर्क
आज सन्तान एवं बुजुर्ग आपके व्यवहार से आहत होंगे। नए कार्य का आरंभ ना करें हानि होगी। चोटादि का भय है यात्रा अथवा वाहन चलाने में सावधानी बरतें। धन संबंधित व्यवहार भी अतिआवश्यक होने पर ही करें स्पष्टता ना रहने के कारण बाद में परेशानी हो सकती है।

सिंह
आज दिन के आरंभ में आप शारीरिक रूप से कार्यो को करने में असमर्थ रहेंगे शारीरिक शिथिलता के कारण किसी भी कार्य को करने का मन नही करेगा। मध्यान तक स्थित सामान्य बनने लगेगी लेकिन मन मे चंचलता अधिक रहने के कारण किसी भी कार्य मे तुरंत निर्णय नही ले सकेंगे।

- Install Android App -

कन्या
आज आपकी सोचने की क्षमता उच्च कोटि ही एवं अन्य लोगो से भिन्न रहेगी सार्वजनिक क्षेत्र पर आपनी कार्य कुशलता के बल पर सम्मान हांसिल करेंगे समाज के उच्चवर्गीय लोगो के साथ बैठने पर आपकी पहचान भी ऐसी ही बनेगी। बुजुर्ग आपके कुछ आशा लगाए रहेंगें।

तुला
आज आर्थिक स्थिति ज्यादा बेहतर तो नही फिर भी आवश्यकताओं की पूर्ति करने के लिए पर्याप्त रहेगी। सहकर्मी आज आपसे प्रसन्न रहेंगें। घर का वातावरण भी छोटी मोटी बीमारियों को छोड़ शांत रहेगा। संतानो की प्रगति से घर मे खुशहाली आएगी।

वृश्चिक
आज धन लाभ खर्च की अपेक्षा अधिक रहने पर थोड़ी बहुत बचत भी कर सकेंगे। भावुकता एवं विपरीत लिंगीय आकर्षण भी अधिक रहेगा। आज जल्दी से किसी की बातों पर विश्वास ना करें धोखा हो सकता है। परिवार में इच्छा पूर्ति ना होने पर नाराजगी देखनी पड़ेगी।

धनु
आज का दिन आपके लिये मानसिक परेशानी वाला रहेगा। आज बोलने चालने में संयम ना रहने पर किसी से झगड़ा होने की संभावना है। कार्य क्षेत्र पर आज व्यवहार में अधिक नरमी बरते सहकर्मियों से छोटी छोटी बातो को लेकर मतभेद खड़े होंगे।

मकर
आज आपके समस्त जरूरी कार्य दिन रहते पूर्ण करले इसके बाद परिस्थितियां विपरीत होने पर विघ्न-बाधाएं आने लगेगी। आज दिन का आरंभ सुख-शान्ति से होगा घर के सदस्य से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। तन एवं मन मे नई स्फूर्ति का संचार रहेगा।

कुंभ
आज के दिन आपमें संतोष की भावना अधिक रहेगी दिन के आरंभ में कार्यो के प्रति आलस्य दिखाएंगे लेकिन इसके बाद कार्यो को जल्दबाजी में करने से कुछ ना कुछ गड़बड़ होने की आशंका है। परिजनों का सुख सहयोग उत्तम रहेगा। सुख सुविधा मिलेगी।

मीन
आज कार्य क्षेत्र पर भी आज आपकी प्रसिद्धि बढ़ेगी। आज आप किसी की सहायता लेना पसंद नही करेंगे आर्थिक मामलों को भी स्वय के बल पर निपटा लेंगे। यात्रा पर्यटन की इच्छा मन मे रहेगी लेकिन आज इसके पूर्ण होने की संभावना कम ही है।
ज्योतिष सेवा केन्द्र
ज्योतिषाचार्य पंडित अतुल शास्त्री
09594318403/09820819501
email.panditatulshastri@gmail.com
www.Jyotishsevakendr.in.net