jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

Big News : दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत, कैमरे में कैद दर्दनाक घटना देखे vdo

- Install Android App -

गाजियाबाद में मंगलवार सुबह दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। नोएडा के एक निजी स्कूल की बस और कार में टक्कर हो गई। दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई है।दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक पूरा परिवार मेरठ से खाटू श्याम मंदिर दर्शन के लिए जा रहा था।  बताया जा रहा है कि स्कूल बस में कोई छात्र नहीं था और वह गलत दिशा से आ रही थी।
दुर्घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। एडीसीपी (यातायात) आरके कुशवाह ने छह लोगों की मौत की पुष्टि की और यह भी बताया कि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे पर अतिरिक्त जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि यह बस ड्राइवर की गलती थी जिसने दिल्ली से पूरे रास्ते गलत दिशा में बस चलाई, इसलिए उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया।