jhankar
ब्रेकिंग
नवागत कलेक्टर कुमार सत्यम ने संभाला हरदा जिले का प्रभार मध्यप्रदेश में खाद्य सुरक्षा पर बड़ा सवाल, 42 ब्रांड का घी असुरक्षित घोषित, बिक्री पर रोक दशहरा पर्व को लेकर कलेक्टर-एसपी ने किया विसर्जन स्थलों का निरीक्षण आज 19 अक्टूबर सोमवार - शारदीय नवरात्रि का 9वाँ दिन - महा नवमी टाइगर श्रॉफ पर जुहू में फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी कैसा रहेगा आज मप्र का मौसम ओंकारेश्वर बंद आज से, स्थानीय लोगों की हड़ताल से तीर्थ सेवाएं प्रभावित होने के आसार जल चढ़ाने जा रही अकेली महिला को रोककर पता पूछ कर छेड़खानी- पुलिस ने पकड़ा ग्वालियर में शीतला माता मंदिर रोड पर बड़ा हादसा, बेकाबू ट्रक ने 50 से ज्यादा श्रद्धालुओं को रौंदा, 1... हरदा: 1959 से एक ही दरबार, पूरा गांव एक! मां दुर्गा की अनूठी मिसाल

आज देश की परिस्थिति को समझने की जरुरत है, न्यायपालिका और मीडिया को दबाया जा रहा है- प्रियंका गांधी

रायपुर। कांग्रेस के 85वें राष्ट्रीय महाधिवेशन का आज समापन है। सभी नेता जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। इसी कड़ी में प्रियंका गांधी ने भी लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पहली बार छत्तीसगढ़ आई हूं। बघेल जी ने कई बार निमंत्रण दिया था, लेकिन आ नहीं पाई थी। आज आकर बहुत खुशी हो रही है। हमारे कांग्रेस का इतना बड़ा अधिवेशन आपके प्रदेश में चल रहा है। आपके प्रदेश की सुंदरता के बारे में सुना था। छत्तीसगढ़ प्रदेश से मेरे परिवार का बहुत लगाव है।

- Install Android App -

प्रियंका ने कहा कि इस प्रदेश में सामूहिकता की पुरानी परंपरा है। इस देश का संविधान भी सामूहिकता की भावना से ही बना हुआ है। ये संविधान एक सामूहिक परंपरा पर आधारित है। कांग्रेस पार्टी इस संविधान को बचाने का काम कर रही है। संविधान सभी को समान मौका देता है। इज्जत से जीने का मौका, अपने धर्म को निभाने का मौका देता है। संविधान को मजबूत रखने के लिए मीडिया, न्यायपालिका और संसद है। अगर ये तीनों कमजोर होते हैं, तो आपको आपका अधिकार हक नहीं मिलता है।

प्रियंका गांधी ने कहा कि आज इस देश की परिस्थितियों को समझने की जरूरत है। इस देश की सरकार ने मीडिया को दबाकर रखा है। न्यायपालिका पर सरकार दबाव बनाती है। संसद पर मुद्दों को दबाने की कोशिश होती है।