jhankar
ब्रेकिंग
जिला स्तरीय प्रतिभा प्रोत्साहन स्पर्धा आज गोटमार मेला क्या है......? - जानिए कहां और कब होता है ये खूनी खेल और इस साल क्या हुआ 12 सितंबर 2026 की सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरों की झलक आज का सुविचार - "पत्थर तो लोग दूसरों पर फेंकते हैं, आप फूल बनकर खिलना सीखिए।" आज 12 सितंबर दिन शनिवार को मध्यप्रदेश का मौसम 11 सितंबर 2026 को नीम करोली बाबा की 53वीं पुण्यतिथि रहटगांव में शांति समिति की बैठक आयोजित ;  आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस अधिकारियों ने दिए आवश्यक दिश... हंडिया: मालपौन में ग्रामीणों का हल्ला बोल, पानी-स्ट्रीट लाइट और नालियों की सफाई को लेकर फूटा गुस्सा हरदा विधायक डॉ. दोगने ने पोखरनी, सारसूद और भवरदी में लाखों के विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिप... हरदा : चेक बाउंस मामले में अभियुक्त निशांत पुनासे को 01 वर्ष का कारावास, 17.32 लाख रूपये प्रतिकर चुक...

आठवीं की छात्रा के साथ दो नाबालिगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने किया मामला दर्ज !

रांची| चान्हो थाना क्षेत्र में आठवीं कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना सोमवार की शाम की है। 14 वर्ष की नाबालिग के साथ दो नाबालिगों ने गैंगरेप किया है। दोनों आरोपियों को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। उधर, पुलिस ने नाबालिग पीड़िता का मेडिकल कराकर उसे घर भेज दिया है।

- Install Android App -

चान्हो थाना के प्रभारी दिलेश्वर कुमार ने बताया कि पीड़िता आठवीं क्लास की छात्रा है। होलिका दहन के दिन छात्रा घर के पास थी। इसी दौरान उसके दो नाबालिग पड़ोसी उसे जबरन खिंचकर ले गए और वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान पीड़िता ने किसी तरह खुद को आरोपियों के कब्जे से मुक्त कराया और दौड़कर पुलिस के पास पहुंचकर वारदात की जानकारी दी।

घटनास्थल से 500 मीटर दूर है थाना
घटनास्थल से पुलिस थाना मात्र 500 मीटर की दूरी पर है। उधर, पीड़िता के परिजन के मुताबिक, दोनों आरोपियों में से एक के परिजन उन्हें केस वापस लेने की धमकी दे रहे हैं। पीड़िता के परिजन ने बताया कि आरोपी के परिजन का कहना है कि जेल से छूटने के बाद अगर उनका बेटा उनके परिवार के किसी सदस्य को कुछ करेगा तो उनकी कोई जिम्मेदारी नहीं होगी। हालांकि पीड़ित के परिजनों द्वारा इस बात की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई है।