jhankar
ब्रेकिंग
पंजाब CM भगवंत मान को बम से उड़ाने की धमकी, 5 सितंबर को बठिंडा में हत्या की साजिश का दावा नर्मदा प्रसाद उपाध्याय को मिलेगा देश का प्रतिष्ठित राजभाषा गौरव पुरस्कार रक्षाबंधन पर कांग्रेस का कल होगा अनोखा प्रदर्शन, भाजपा जिलाध्यक्ष को भेंट करेगी शक्कर कुछ घंटे की बारिश में उखड़ी नई सड़क, सीएमओ पहुंचे सड़क देखने, रेत-गिट्टी बही - नगर पालिका सीएमओ अमर ... हरदा में अंधे कत्ल का 24 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; ₹1.90 लाख नकद बरामद शासकीय कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक की अनदेखी कांग्रेस ने लगाया प्रोटोकॉल के उल्लंघन का आरोप  तिब्बत में भारी बारिश से नेपाल में बाढ़ का कहर, रसुवा जिले में मची तबाही रतलाम में ईद मिलादुन्नबी जुलूस के दौरान कांग्रेस पार्षद का निधन खेड़ापति मंदिर की दानपेटी से चोरी, CCTV में कैद हुए चोर हरदा : खेड़ा गांव की आंगनबाड़ी की बदहाल स्थिति, जर्जर भवन और टपकती छत से बढ़ी परेशानी

आतंकी मनान वानी के एनकाउंटर पर ट्विटर पर भिड़े गौतम गंभीर और उमर अब्दुल्ला

नई दिल्लीः जम्मू-कश्मीर में वीरवार को मारे गए आतंकी मन्नान वानी की मौत के बाद राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और क्रिकेटर गौतम गंभीर के बीच ट्विटर पर जंग हो गई।

गौतम गंभीर ने कांग्रेस, भाजपा, उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती को टैग करते हुए मनान वानी जैसे अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के स्कॉलर के आतंकवादी बनने के पीछे राजनेताओं को जिम्मेदार बताया। उन्होंने लिखा कि ‘आपको शर्म से सिर नीचे कर लेना चाहिए, क्योंकि आपके कारण एक युवा किताब से गोलियां चलाने पर मजबूर हुआ है।

- Install Android App -

गंभीर के इस ट्वीट का उमर अब्दुल्लाह ने जवाब देते हुए कहा कि गंभीर कश्मीर के मैप पर वानी के जिले और घर का पता नहीं लगा पाएंगे, लेकिन वो ऐसा जता रहे हैं जैसे कि उन्हें पता हो कि वानी ने किस कारण आतंक का रास्ता अपना लिया. अब्दुल्लाह ने गंभीर पर तंज कसते हुए कहा वह कश्मीर के बारे में उससे कम जानते हैं, जितना मैं क्रिकेट के बार में और मुझे क्रिकेट के बारे में लगभग कुछ नहीं पता है।’

गंभीर ने फिर उमर अब्दुल्ला के ट्वीट का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि, ‘उमर अब्दुल्ला आपको नक्शे के बारे में बात नहीं करनी चाहिए, आप कश्मीर को पाकिस्तान से मिला मेरे देश के मानचित्र को बदलने में तुले हुए हैं! आप बाहर निकलें और बताएं कि आपने या आपके साथी नेताओं ने कश्मीरी युवाओं को शामिल करने के लिए क्या किया है।’

इसके बाद अब्दुल्लाह ने एक अौर ट्वीट करते हुए गंभीर को जवाब दिया।  उन्होंने कहा कि’हाल ही में मेरी पार्टी के दो साथियों कि आतंकियों ने हत्या कर दी थी। साल 1988 से अब तक पार्टी के हजार से अधिक कार्यकर्ता मारे जा चुके हैं। मैं राष्ट्रवाद और बलिदान पर आपसे बहस नहीं करना चाहता, जिसको इसका अर्थ ही न पता हो।’