मकड़ाई समाचार हडिया। नगर के आदिवासी मोहल्ले में गुरुवार रात को एक युवक ने खुद पर केरोसिन डालकर आत्महत्या की कोशिश की, जिसमें वह बुरी तरह से झुलस गया। घटना की सूचना पर डायल 100 ने मौके पर पहुंचकर घायल को जिला अस्पताल लेकर आई। जानकारी के अनुसार रात लगभग 9 बजे आदिवासी मोहल्ले में रहने वाले विशाल पिता कमल गौंड ने अज्ञात कारणों के चलते अपने ऊपर केरोसिन डालकर खुदकुशी का प्रयास किया। परिजनों एवं ग्रामीणों द्वारा घटना की सूचना डायल 100 को दी। टीआई सीएस सरियाम, प्रधान आरक्षक संतोष रावत एवं पायलट संतोष गुर्जर घायल युवक को डायल 100 से जिला अस्पताल लेकर आए। डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज देकर भर्ती किया।
ब्रेकिंग
