jhankar
ब्रेकिंग
किसानों के हित में एक बड़ा फैसला :‘कवच’ बनी मध्यप्रदेश सरकार, फिर खुला संस्थागत ऋण का रास्ता उल्लासः एक अभिनव पहल” के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं कलेक्टर ने प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना की समीक्षा की जिले में मिशन कोड शक्ति के तहत स्कूल... सहायक सचिव पर पूर्व में लग चुके आरोप: मनरेगा खाते से राशि निकालने और धमकी देने का आरोप, कलेक्टर से क... आदेश के बावजूद सहायक ग्रेड-3 को अनुभाग-3 में बनाए रखने पर सवाल, संरक्षण के आरोप विकास के दौर में कीचड़ से गुजरी तिरंगा यात्रा, हंडिया की सड़क ने दिखाई जमीनी हकीकत हरदा जिले की खास खबरों की झलक 18 अगस्त 2026 हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा खिरकिया, कावड़ यात्रियों पर जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा पालकी में सवार होकर निकले भोलेनाथ, जयकारों से गूंजा सिराली

आपसी रंजिश चलते युवक की तलवार से क्रूरतापूर्वक हत्या,पुलिस को हत्यारे का नही मिला कोई सुराग

मकड़ाई एक्सप्रेस राजस्थान | झुंझुनूं जिले के गुढ़ागौड़जी थाना इलाके के पौंख गांव में आपसी रंजिश चलते एक युवक की तलवार से हमला कर क्रूरतापूर्वक हत्या कर दी गई. हत्या के बाद हमलावर मौके से फरार हो गया| पुलिस उसकी तलाश में जुटी है. लेकिन उसका अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है| हत्या की वजह परिवार में ही हुई आपसी कहासुनी थी. हत्या के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. हत्या की वारदात से गांव में सनसनी फैल गई|

- Install Android App -

जानकारी के अनुसार वारदात पौंख गांव में सोमवार रात को हुई. वहां दो परिवार के लोगों में आपसी विवाद को लेकर पिछले दो तीन दिन से कहासुनी चल रही थी. उसके बाद सोमवार रात को किसी बात को लेकर किशोर कुमार को शंकरलाल ने उलाहना दिया. यह बात किशोर कुमार को नागवार गुजरी. उसने आक्रोश में आकर शंकरलाल पर तलवार से जोरदार हमला कर दिया. हमले में शंकरलाल की गर्दन पर तलवार के वार से गंभीर चोट आई. हमले में शंकरलाल की गर्दन करीब 80 फीसदी तक कट गई|