jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

आपसी विवाद में पति ने गर्भवती पत्नी की सिलबट्टे से मारकर हत्या की

मकड़ाई एक्सप्रेस इंदौर|शहर में पति-पत्नी के विवाद के बाद पति ने अपनी गर्भवती पत्नी की सिलबट्टे से मारकर हत्या कर दी। इसके बाद वह फरार हो गया। पुलिस पति की तलाश कर रही है।

- Install Android App -

घटना खजराना थाना क्षेत्र में दरगाह के पास बने कर्बला मैदान की है। जहां देर रात पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र के इरफान अली और पत्नी रूकसार बी के बीच विवाद हो गया है। विवाद के दौरान आरोपित पति ने किचन में रखा सिलबट्टा पत्थर पत्नी के सिर पर मार दिया। उसे गंभीर स्थिति में एमवाय अस्पताल ले जाया गया। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। दंपति एक दिन पहले ही यहां रहने आई थी। घटना के बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची तो किचन में काफी खून दिखाई दिया और जिस सिलबट्टे से महिला की हत्या की गई थी वह भी किचन में ही मिला।