jhankar
ब्रेकिंग
किसानों के हित में एक बड़ा फैसला :‘कवच’ बनी मध्यप्रदेश सरकार, फिर खुला संस्थागत ऋण का रास्ता उल्लासः एक अभिनव पहल” के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं कलेक्टर ने प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना की समीक्षा की जिले में मिशन कोड शक्ति के तहत स्कूल... सहायक सचिव पर पूर्व में लग चुके आरोप: मनरेगा खाते से राशि निकालने और धमकी देने का आरोप, कलेक्टर से क... आदेश के बावजूद सहायक ग्रेड-3 को अनुभाग-3 में बनाए रखने पर सवाल, संरक्षण के आरोप विकास के दौर में कीचड़ से गुजरी तिरंगा यात्रा, हंडिया की सड़क ने दिखाई जमीनी हकीकत हरदा जिले की खास खबरों की झलक 18 अगस्त 2026 हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा खिरकिया, कावड़ यात्रियों पर जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा पालकी में सवार होकर निकले भोलेनाथ, जयकारों से गूंजा सिराली

शादी का झांसा देकर, 2 लाख रुपयों की ठगी

मकड़ाई एक्सप्रेस सीकर| खंडेला थाना खंडेला में शादी के झांसा देकर 2 लाख रुपयों की ठगी का मामला दर्ज हुआ है। रिपोर्ट में कस्बे के वार्ड एक निवासी शंकरलाल सैनी ने बताया है कि 6 महीने पहले उसने अपने घर पर एक मकान का निर्माण कराया था। उस समय काला दरवाजा, खंडेला निवासी वसीम उनके यहां मजदूरी करता था। 10 दिसंबर 2022 को वसीम और एक अन्य व्यक्ति सरदार सिंह यादव जो कि उनके पड़ोस में मजदूरी करता था। उसने शंकर को उसके घर आकर कहा कि वह उसकी शादी करा देगा। शादी के उसके 2 लाख रुपए लगेंगे तो शंकर ने इसके लिए हां कर दी। इसके बाद वसीम ने शंकर से कहा कि वह उसकी बुआ जरीना और उसकी बेटी सिमरन निवासी जोगियों का मोहल्ला, शनि मंदिर के पीछे चौमू से जाकर मिल ले। इसके बाद वह जरीना और सिमरन से मिलने के लिए चौंमू चला गया। चौंमू में जरीना और सिमरन ने उससे कहा कि वह 12 दिसम्बर 2022 को उनके घर खंडेला आ रहे हैं। अगले दिन वसीम, सरदार सिंह, जरीना और सिमरन शंकर के घर खंडेला पहुंचे और कहा कि उसकी शादी एक अच्छी सुंदर लड़की से करा देंगे। इस दौरान वसीम ने शंकर को 10 हजार रुपए के देने को कहा। जिस पर शंकर ने उन्हें 10 हजार रुपए दे दिए।

इसके बाद आरोपियों ने शंकर से कहा कि अब उसे पूरे पैसे की व्यवस्था करके जमील भाई, जयपुर के साथ मोहम्मदाबाद जिला आजमगढ़, उत्तर प्रदेश में जाना होगा। 17 दिसंबर 2022 को शंकर वसीम के साथ उत्तर प्रदेश चला गया। वहां पहुंचने पर जमील ने शंकर से 2 लाख रुपए ले लिए और कहा कि अब वह उसके लिए लड़की ढूंढ़ रहा है। इसके बाद जमील, शंकर को हर दिन 2, 3 लड़कियां दिखाता और कहता कि जो लड़की तुम्हें पसंद आ जाए तब बता देना। जरीना और अन्य लोग मिलकर शंकर को फरवरी से उसकी शादी कराने का झांसे देते रहे। फरवरी और मार्च बीत जाने के बाद भी शादी नहीं हुई तो उसे उसके साथ शादी कराने के नाम पर धोखाधड़ी होने का अहसास हुआ। इसके बाद शंकर ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी व रुपए हड़पने का इस्तगासे से मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस थाना ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

- Install Android App -