jhankar
ब्रेकिंग
इंदौर: वीडियो कॉल पर नकदी के कार्टन दिखाकर रोड कारोबारी से 1.5 करोड़ की ठगी, 200 खातों में बांटी रकम नर्मदा पुरम-हरदा मार्ग पर पेड़ गिरा, स्कूल छुट्टी के समय लगा लंबा जाम,मार्ग पर गिरा पेड़, बच्चों को ... जनसुनवाई में मिले 10 आवेदन, एसडीम ने समय-सीमा में निराकरण के दिए निर्देश सिराली : संपत्ति विवाद में बड़ा फैसला: 35 लाख के बिक्री विलेख को चुनौती देने वाली याचिका खारिज Big breaking news: खाद संकट से फूटा किसानों का गुस्सा, हरदा बाईपास पर चक्का जाम; वाहनों की लगी लंबी ... मध्यप्रदेश की आज सबसे चर्चित खबर बेरखेड़ी कलां में टूटी पुलिया बनी ग्रामीणों के लिए मुसीबत, पानी में उतरकर स्कूल जा रही हैं छात्राएं पीड़ित परिवार संग मुख्यमंत्री से मिले विधायक अरविंद सिंह, दोषियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश E20 ईंधन नीति के खिलाफ केजरीवाल आज PM आवास तक निकालेंगे मार्च, 2 लाख हस्ताक्षर का ज्ञापन सौंपेंगे शिवपुर में 11.70 करोड़ से बनेगा 30 बेड का प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ग्रामीणों को घर के पास मिले...

आरआई ने चौपाल पर बताया ग्रामीणों को आबादी सर्वे का उद्देश्य

मकड़ाई समाचार हंडिया। गौरतलब है कि विगत कुछ दिनों से तहसील क्षेत्र हंडिया के ग्रामों में ग्रामीण आबादी भूमि में भूस्वामित प्रमाण पत्र प्रदाय योजनांतर्गत सर्वे कार्य चल रहा है। शनिवार को तहसील क्षेत्र हंडिया के ग्राम मालपौन में ड्रोन सर्वे पूर्व आबादी सर्वे हेतु आबादी भूमि की सीमा चिन्हित कर आउट लाइन का कार्य किया जा रहा था। तभी ग्राम के कुछ लोगों ने सर्वे दल से पूछा कि ये चूना पोतने का क्या काम चल रहा है। तब इस सर्वे के उद्देश्य के बारे में ग्राम ही चौपाल पर हंडिया आरआई संतोष पथोरिया ने बताया कि यह राज्य सरकार की एक बहुत ही महत्वपूर्ण योजना है। इसमें ग्रामीण आबादी झेत्र के अंदर जो लोग निवासरत हैं। लेकिन कृषि भूमि/लगानी या भूमिस्वामियों की भूमि की तरह उनके पास कोई प्रमाण पत्र/दस्तावेज या शासकीय अभिलेख नहीं होता है। जिसमें यह लिखा हो कि यह भूमि किसके स्वामित्व की है। इसलिए अब आबादी भूमि का सर्वे कर इस भूमि में जो लोग निवासरत हैं। उनकों भू-स्वामित्व प्रमाण पत्र प्रदाय किया जावेगा। जिससे कि वो उस आबादी भूमि के भूस्वामित के अधिकारी बन सकें। और उस भू-स्वामित्व प्रमाण पत्र के आधार पर बैंक लोन या अन्य शासकीय योजनाओं का लाभ ले सकें। इस सर्वे में आबादी भूमि में निवासरत लोगों के आधार कार्ड, समग्र आईडी व मोबाईल नंबर की जानकारी भी एकत्रित कर बुकलेट तैयार की जा रही है। एवं उनके द्वारा काबिज भूमि का झेत्रफल व उसकी चतुर्थ सीमा भी लिखी जावेगी। सम्पूर्ण सर्वे उपरांत इस आबादी भूमि का अधिकार अभिलेख भी तैयार किया जावेगा। आज ग्राम मालपौन में ड्रोन सर्वे होना था लेकिन अपरिहार्य कारणों से अब ये ड्रोन सर्वे बाद में होगा। प्रथम चरण में मध्यप्रदेश के सत्रह जिलों में पायलट प्रोजेक्ट के आधार पर उक्त सर्वे चल रहा है,जिसमें हरदा जिला भी शामिल है। आज सर्वे दल में मौके पर आरआई हंडिया संतोष पथोरिया ग्राम पटवारी रमेश नाग, ग्राम पंचायत सचिव सुरेश जाट, सरपंच साब व अन्य ग्रामीणों के साथ कोटवारगण भी उपस्थित रहे।