भोपाल । शहर में कोरोना मरीजों की जानकारी आरटी-पीसीआर पोर्टल में दर्ज करने में दिक्कत आ रही है। रोजाना सर्वर डाउन हो जा रहा है। इस वजह से कोरोना की जांच में देरी हो रही है और मरीज परेशान होते रहते हैं। आइसीएमआर के इस पोर्टल का सर्वर दोपहर में 12 से 1 बजे के करीब प्रतिदिन डाउन हो जा रहा है। तब तक मरीजों को इंतजार करना पड़ता है। भोपाल के लगभग सभी फीवर क्लिनिको में ऐसी स्थिति बनती है। कई जगह विकल्प के तौर पर पोर्टल में एंट्री करने की जगह रजिस्टर में नाम और फोन नंबर लिख लिया जाता है, लेकिन पोर्टल में एंट्री नहीं होने की वजह से मरीज को जांच रिपोर्ट संबंधी एसएमएस नहीं मिल पाता। पॉजिटिव आने पर मरीज को खोजना भी मुश्किल हो जाता है।इसकी वजह से सबसे ज्यादा दिक्कत जेपी अस्पताल के फीवर क्लीनिक में हो रही है। यहां पर हर दिन करीब 500 मरीजों की जांच की जाती है, लेकिन सर्वर डाउन होने की वजह से जांच में देरी होती है। इस कारण मरीजों और कर्मचारियों के बीच आए दिन विवाद की स्थिति बनती है। ज्यादा मरीज होने और जांच में देरी होने की वजह से यहां पर पिछले हफ्ते जांच के लिए दो खिड़कियां बढ़ा दी गई हैं। एक खिड़की सामने की तरफ है, जहां पहले पर्चा बनाया जाता था। दो खिड़कियां पीछे की तरफ होम्योपैथी ओपीडी के पास हैं। भोपाल के मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी डॉ प्रभाकर तिवारी ने बताया कि यह पोर्टल आइसीएमआर का है इसलिए वह कुछ नहीं कर सकते। मरीजों का नाम रजिस्टर में लिख दिया जाता है। बाद में पोर्टल पर एंट्री कर ली जाती है। फीवर क्लीनिकों में जांच करने वाले कर्मचारियों ने बताया कि आरटी-पीसीआर पोर्टल में मरीज का नाम, पता, उम्र और लक्षण दर्ज करना होता है। इसके बाद ही जांच की जाती है। सर्वर डाउन होने की स्थिति में मरीजों को इंतजार करने के लिए कहा जाता है।
ब्रेकिंग
अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई 19 प्रकरण दर्ज
हरदा के मगरधा और सोडलपुर में 27 से 31 अक्टूबर तक होगी गोपाल-कृष्ण ग्राम पुरस्कार प्रतियोगिता
युवाओं को लोकतंत्र से जोड़ने के लिए 25 अक्टूबर से देशव्यापी ‘विकसित भारत युवा संवाद’
हरदा जिले में स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना के तहत विशेष अभियान
शरद पूर्णिमा पर आज सजेगी गरबा रास की महफिल
चौकड़ी में आज होगी बैलगाड़ी दौड़ 'शंकर पट' प्रतियोगिता
रेत चोरी रोक रहे कंपनी कर्मचारी पर जानलेवा हमला, कार में ट्रैक्टर-ट्रॉली से मारी टक्कर
हरदा उप पंजीयक कार्यालय ने अनुविभागीय अधिकारी से राजधानी कालोनी के विकास की अनुमति लिखित प्राप्त की ...
हरदा नगरपालिका में रिकॉर्ड जलाने पर विवाद गहराया, CMO की सफाई पर कांग्रेस नेता ने उठाए सवाल; निष्पक्...
हरदा में सात दिवसीय आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 17 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
