ब्रेकिंग
क्षेत्रवासियों व कांग्रेस जनों द्वारा धूमधाम से मनाया हरदा विधायक डॉ. दोगने का जन्मोत्सव, मां नर्मदा... हंडिया: बस स्टैंड चौराहा अतिक्रमण की चपेट में अब तो जाम की बन रही स्थिति , तहसीलदार और ग्राम पंचायत ... मऊगंज: ASI की हत्या, तहसीलदार के हाथ पैर तोड़े, घटना पर सीएम सख्त हमलावरो पर कठोर कार्रवाई के दिए आ... मप्र :  आसमान में छाये बादल मौसम में आया बदलाव, एक दर्जन जिलों में हो सकती है बारिश ग्वालियर के कमलाराजा अस्पताल में आधी रात मे लगी आग : 150 से अधिक लोगो को बाहर निकाल कर बचाया एआर रहमान को सीने में दर्द के बाद अस्पताल में किया भर्ती,  वकीलो के चक्काजाम के दौरान आम लोगो की भी हुई फजीहत! वकीलों ने टी आईं और उनके ड्राईवर को पीटा। वकीलों... हरदा. नपा तत्कालीन सीएमओ सहित दो अन्य पर सिविल लाइन थाने में FIR दर्ज, नपा से ठेकेदार की निर्माण कार... Aaj ka rashifal: आज दिनांक 15 मार्च 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे BHRC ग्रुप हरदा: तीन चार साल से घुटनों के दर्द से परेशान बुजुर्ग शारदा बाई का आयुष्मान योजना के तहत ...

इन राशि के लोगों के जीवन में खुशियां लाएगा सूर्य ग्रहण, जानिये क्‍या होंगे प्रभाव

ज्‍योतिष पक्ष के अनुसार चार राशियां ऐसी हैं जिनके लिए सूर्य ग्रहण खुशखबरी लेकर आ रहा है। इनके जीवन में बड़े बदलाव हो सकते हैं। आने वाली 21 जून, रविवार को सूर्य ग्रहण लग रहा है। इस खगोलीय घटना को लेकर सभी के मन में जिज्ञासा है। ज्‍योतिष गणना के अनुसार यह ग्रहण देश व दुनिया के लिए कई अर्थों में निर्णायक साबित हो सकता है। सूर्य ग्रहण से 16 दिन पहले चंद्र ग्रहण था और 14 दिन बाद भी चंद्र ग्रहण लगेगा। 30 दिन के अंतर में तीन ग्रहणों का संयोग बहुत प्रभावी एवं फलदायक माना जा रहा है। सूर्य ग्रहण के बाद सृष्टि में राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक तौर पर उथल-पुथल मच सकती है लेकिन यह ग्रहण कुछ राशियों के लिए शुभ परिणाम के संकेत भी दे रहा है।

इन राशियों के लिए शुभ संकेत

मेष : मेष राशि के लोगों के लिए यह ग्रहण धन प्राप्ति के योग बना रहा है। उनके रुके हुए कार्य अब पूरे हो सकते हैं। पारिवारिक विवाद समाप्‍त होंगे, नए कार्य आरंभ होंगे। विवादों से बचे रहना ही श्रेष्‍ठ होगा। मांगलिक कार्य होने के योग बन रहे हैं।

सिंह : सिंह राशि के जातकों के लिए अब कार्यों में सफलता मिलने की संभावना बन रही है। उनके जीवन में मकान, वाहन की प्राप्ति हो सकती है। घर में नया सदस्‍य आ सकता है। हालांकि वाहन चलाने में सावधानी बरतना होगी।

कन्‍या : कन्‍या राशि के लिए भी यह ग्रहण शुभ साबित होगा। रोजगार के साधन प्राप्‍त होंगे। मन खुश रहेगा। रुका कार्य पूरा होगा। संपत्ति मिलने के भी योग हैं।

मकर : मकर राशि के लोगों के लिए अब चिंता का दौर समाप्‍त होने जा रहा है। मांगलिक कार्यों का समय आ रहा है। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। जीवन में उन्‍नति होगी। धन की प्राप्ति होगी।

- Install Android App -

देश व दुनिया पर होगा यह प्रभाव

यह सूर्य ग्रहण मृगशिरा नक्षत्र में मिथुन राशि पर होगा। ज्‍योतिष गणना के अनुसार इसका प्रभाव एक प्रकार से मिला जुला रहेगा। आंधी, तूफान, भूकंप, बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाओं की आशंका है। देशों के बीच युद्ध की भी स्थिति बन सकती है। हालांकि सभी को अभी संभलकर रहने की जरूरत है। मध्‍य प्रदेश के सीहोर नगर निवासी ज्‍योतिष पंडित गणेश शर्मा का कहना है कि सूर्य ग्रहण के प्रभाव स्‍वरूप देश व दुनिया में पड़ोसी राष्‍ट्रों के आपसी तनाव, अप्रत्‍यक्ष युद्ध, महामारी, किसी बड़े नेता की हानि, राजनीतिक परिवर्तन, हिंसक घटनाओं में इजाफा, आर्थिक मंदी आदि पनपने के संकेत हैं। जहां तक भारत की बात है, विश्‍व में भारत का प्रभाव बढ़ेगा। इस महामारी से कई देशों को नुकसान होगा।

कोरोना संक्रमण के संबंध में ज्‍योतिष ने दिया है यह संकेत

ज्‍योतिषीय पक्ष के अनुसार इस सूर्य ग्रहण के बाद कुछ इस प्रकार के योग निर्मित होंगे, जिससे कोरोना संक्रमण में कमी आना शुरू होगी। इसके बाद अगस्‍त में संक्रमण के मामले और घटेंगे। फिर सितंबर तक यह समाप्‍त हो सकता है, ऐसी संभावना है।

कोरोना और सूर्य ग्रहण का यह है कनेक्‍शन

भारत में कोरोना वायरस का संक्रमण जनवरी 2020 के बाद तेजी से फैलना शुरू हुआ था। इससे पहले 26 दिसंबर, 2019 को सूर्य ग्रहण लगा था। ज्‍योतिषीय गणना के अनुसार 2019 का ग्रहण बेहद नकारात्‍मक परिणाम देने वाला था, इसके चलते ही यह महामारी पनपी। ग्रहण से उपजा यह संकट ग्रहण से ही समाप्‍त हो सकता है। 21 जून के ग्रहण के एक पखवाड़े के भीतर कोरोना के संक्रमण में कमी आना शुरू हो सकती है।