jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया की दुकानों में बिजली तो भरपूर, पर कनेक्शन का हिसाब कौन बताएगा? गाँव वालों ने किया लाड़ली का भव्य स्वागत: चतरखेड़ा की बेटी अनामिका रघुवंशी बनीं एएसआई , जश्न में डूबा... बानापुरा शराब दुकान में मिलावट का मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचा माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्... प्रवासी मजदूर के दिव्यांग बच्चे को मिली निःशुल्क ट्राईसिकल खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जलाराम किराना से लिया सोयाबीन ऑयल का नमूना

इलाज के दौरान दुष्कर्म पीड़िता की मौत, पुलिस ने बढ़ाई धारा

मकड़ाई समाचार रीवा। शहर के संजय गांधी अस्पताल में जीवन और मौत की जंग लड़ रही दुष्कर्म पीड़िता ने आखिरकार सोमवार की देर शाम दम तोड़ दिया। दुष्कर्म पीड़िता की मौत होने की सूचना मिलते ही पुलिस ने जिले के अतरैला थाना में दर्ज दुष्कर्म के मामले में धारा 306 की बढ़ोतरी कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है, वहीं शव पीएम के उपरांत परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

क्या था मामला

गत 7 अक्टूबर को जिले के अतरैला थाना अंतर्गत एक नाबालिग किशोर ने अपने पड़ोस में रहने वाली नाबालिग किशोरी को उस समय हवस का शिकार बना लिया था जब उसके माता-पिता बाजार गए हुए थे और घर में वह अकेली थी। दुष्कर्म का शिकार होने के बाद नाबालिग ने केरोसिन डालकर आग लगा ली थी, जिसे गंभीर अवस्था में इलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया था मामले का पता लगने के साथ ही एसपी के निर्देश पर अतरैला थाना प्रभारी द्वारा नाबालिग के विरुद्ध 376 363 का अपराध पंजीबद्ध किया गया था नाबालिग की मौत होने के बाद उक्त एफ आई आर में धारा 306 की बढ़ोतरी कर दी गई है

हो गई है गिफ्तारी

- Install Android App -

पुलिस अधीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना के तुरंत बाद अपराध पंजीबद्ध करने के साथ ही आरोपी की गिरफ्तारी कर ली गई थी उसे बाल सुधार गृह में रखा गया है वही पीड़िता की मौत हो चुकी है लिहाजा धारा बढ़ाई गई है मामले की विवेचना की जा रही है

इनका कहना है

पीड़िता की मौत के साथ ही उक्त मामले में 306 की धारा बढ़ा दी गई है नाबालिग की गिरफ्तारी पहले ही की जा चुकी है मामला विचाराधीन है

राकेश कुमार सिंह , पुलिस अधीक्षक रीवा