मकड़ाई समाचार उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में 6 मार्च को सबसे पहले प्रदोषकाल में होलिका दहन होगा। राजाधिराज भगवान महाकाल 7 मार्च को तड़के 4 बजे हर्बल गुलाल से होली खेलेंगे। इसके बाद शहरवासी रंग पर्व मनाएंगे। पं.महेश पुजारी ने बताया फाल्गुन पूर्णिमा पर प्रदोषकाल में होलिका के पूजन का विधान है। पंचांग की गणना के अनुसार 6 मार्च को सुबह चतुर्दशी तथा शाम को प्रदोष काल में पूर्णिमा तिथि होने से महाकाल मंदिर में शाम को होलिका का पूजन व दहन होगा। संध्या आरती के बाद पुजारी, पुरोहित परिवार की महिलाएं होलिका का पूजन करेंगी। इसके बाद मंत्रोच्चार के साथ होलिका का दहन किया जाएगा।
ब्रेकिंग