कृषि मंत्री कमल पटेल की नर्मदा परिक्रमा का आज तीसरा दिन, अलीराजपुर में करेंगे रात्रि विश्राम
मकड़ाई समाचार भोपाल/ हरदा। मध्य प्रदेश की कृषि मंत्री कमल पटेल इन दिनों नर्मदा परिक्रमा की यात्रा पर हैं। आज मंत्री पटेल गुजरात क्षेत्र के डोडियापाड़ा, विमलेश्वर, भरूच, होते हुए मध्यप्रदेश की सीमा में पहुंच चुके हैं। वे आज रात्रि अलीराजपुर में विश्राम करेंगे। मंत्री पटेल नर्मदा परिक्रमा के दौरान मिलने आने वाले कार्यकर्ताओं एवं किसानों को नए कृषि कानूनों और स्वामित्व योजना के फायदे बताते हुए आज भी नजर आए। परिक्रमा के दौरान आज मंत्री पटेल ने उत्तराखंड के चमोली में आई आपदा पर ट्वीट कर गहरा दुख व्यक्त किया है। मंत्री पटेल ने हादसे में मृतकों को श्रद्धांजलि देते हुए सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की एवं लापता लोगों के सकुशल होने की प्रार्थना की।

