ब्रेकिंग
Ladli bahna: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लाडली बहनों के खाते में राशि अंतरित की टिमरनी: एस.डी.ई.आर.एफ. ने टिमरनी फॉरेस्ट डिपो में आम नागरिकों को दिया नागरिक सुरक्षा का प्रशिक्षण Harda: पुलिस, राजस्व व खनिज विभाग का दल अवैध उत्खनन रोकने की कार्यवाही करें! कलेक्टर श्री जैन ने बैठ... लव जिहाद हंडिया : 16 साल की किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले गया 27 साल का अफराज, भेरूंदा में पकड़ाया, ... हरदा: छिदगांव मेल में बांस मेला व प्रदर्शनी सम्पन्न, कलेक्टर श्री जैन बोले बांस उत्पादों के विक्रय क... हरदा: बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थों की सेम्पलिंग नियमित रूप से की जाए! कलेक्टर श्री जैन ने बैठ... हंडिया: हरदा में भारत शौर्य तिरंगा यात्रा को लेकर हंडिया में भाजपा ने बैठक कर बनाई रणनीति, क्या बोले... Sirali: असामाजिक तत्वों ने शिव मंदिर में मूर्तियों को किया खंडित सिराली पुलिस ने FIR दर्ज की! आरोपिय... मगरधा: गरीब आदिवासियों को मालगुजार ने वर्षों पहले रहने खाने को दी जमीन , अब मालगुजार की चौथी पीढ़ी न... हंडिया: हंडिया की नालियों में नहीं हंडिया की सड़कों पर बहता है गंदा पानी।पुख़्ता इंतजाम नहीं होने से ...

उधार दिए पैसे जीजा से मांगना साली को पड़ा महंगा, जीजा ने साली की कर दी पिटाई

पुलिस ने महिला की शिकायत  पर मारपीट करने वालों के खिलाफ अपराध दर्ज किया

- Install Android App -

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 बिलासपुर।सकरी थाना क्षेत्र के सैदा निवासी सुलक्षणा पांडेय (40) ने थाने में शिकायत करते हुए बताया कि उसके रिश्ते में जीजा लगने वाले संतोष कुमार दुबे को उसने ट्रैक्टर खरीदने के लिए दो साल पहले चार लाख रुपये दिया था। उसे उसने आज तक वापस नहीं किया। बीते पांच सितंबर की शाम वह संतोष दुबे के घर गई और अपने पैसे मांगी। इस पर संतोष ने पैसे देने का सबूत मांगते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। इसका विरोध करने पर संतोष ने अपनी पत्नी मधु दुबे व परिवार के सदस्य शालू दुबे और भानु दुबे के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की। इस दौरान उसे उसकी लड़की और भाई ने बचाया। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर मारपीट करने वालों के खिलाफ अपराध दर्ज किया।