हरदा :- हरदा विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने द्वारा हरदा कलेक्टर को डी.ए.पी. खाद/यूरिया आपूर्ति के संबंध में पत्र प्रेषित कर किसानों को उनकी मांग अनुसार डी.ए.पी. खाद/यूरिया तत्काल कराये जाने की मांग की गई है।
हरदा विधायक डॉ. दोगने द्वारा हरदा कलेक्टर को प्रेषित किए गए पत्र में लेख किया गया है कि हरदा जिले में किसान डी.ए.पी. खाद/यूरिया की कमी के कारण काफी परेशान है और आने वाले समय में यह संकट काफी विकराल रूप ले लेगा। जिसके कारण किसानों का बड़ा नुकसान होगा। पूर्व में भी जिले में डी.ए.पी. खाद/यूरिया की कमी रही है, किसानों को डी.ए.पी. खाद/यूरिया समय पर न मिलने से समय पर बोनी नहीं हो पाती है, यदि समय पर बोनी नहीं होगी तो उत्पादन में भी कमी आती है। जिससे किसानो को आर्थिक नुकासान का सामना करना पड़ता है।
अतः अनुरोध है कि किसानों के हित को दृष्टिगत रखते हुए उचित कार्यवाही कर हरदा जिले में किसानों की मांग के अनुसार डी.ए.पी. खाद/यूरिया उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, जिससे की किसानों को आर्थिक नुकसान न हो।
ब्रेकिंग
हरदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो बाइक चोरी का खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार
नवोदय विद्यालय की कक्षा 6 में प्रवेश के लिये 31 जुलाई तक करें आवेदन
मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान से जनसंवाद और सुशासन को मिलेगा नया आयाम
पी एम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में संभाग स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता सम्पन्न
छीपाबड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 708 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार
पिछले 24 घंटों में जिले में 5.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
बलराम कृषि महोत्सव की तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने सौंपी अधिकारियों को जिम्मेदारियां
माहवारी स्वच्छता जागरूकता संवाद कार्यक्रम सम्पन्न
सोनतलाई में मोबाइल नेटवर्क बदहाल, महंगा रिचार्ज फिर भी नहीं मिल रही इंटरनेट सुविधा
CJP संस्थापक अभिजीत दिपके की सरकार को चेतावनी, बोले- छात्रों पर कार्रवाई नहीं रुकी तो फिर होगा देशव्...
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 17 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
