jhankar
ब्रेकिंग
हनीफाबाद स्कूल में प्लास्टर गिरने से घायल छात्रा प्रियांशी से मिलने पहुंचे कलेक्टर मूंग उपार्जन को लेकर किसान उग्र, विधायक निवास के बाहर किया प्रदर्शन , विधायक ने कहा - मुख्यमंत्री से... हरदा में किसानों का उग्र आंदोलन: मूंग खरीदी और ई-टोकन व्यवस्था के विरोध में नेशनल हाईवे जाम, पहले दि... मांधाता के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व सैनिक भीम सिंह गुर्जर को मिली बड़ी जिम्मेदारी भाजपा सैनिक प्... 15 जुलाई को MP में अपराध और दुर्घटना की ताजा खबरें टीकमगढ़: पीडीएस के गेहूं में निकली सिर की हड्डी, हड़कंप के बाद दुकान सील जयपुर: 7 लाख में मां की सुपारी देकर बेटी ने रच दी हत्या की साजिश, पुलिस ने खोली परतें हरदा: अवैध मड पंप पर सिर्फ ₹5000 का जुर्माना, अमर रोचलानी ने उठाए सवाल, बोले- पूरे तंत्र की हो निष्प... मुरैना: "साली को घुमाने" के शक में जीजा को पेड़ से बांधकर बेल्ट और डंडों से पीटा, पत्नी के सामने दी ... हरदा हलचल- 15.07.2026 बुधवार हरदा जिले की प्रमुख खबरों की झलकियां

कृषि विभाग के दल ने फसलों का निरीक्षण कर किसानों को दी सलाह

हरदा / कृषि विभाग के संयुक्त दल ने शुक्रवार को जिले के ग्रामीण क्षेत्र पलासनेर, केलनपुर, खामापड़वा, सुखरास एवं नीमगांव में फसलों का निरीक्षण कर किसानों को सलाह दी।

- Install Android App -

उप संचालक कृषि श्री जे.एल. कास्दे ने बताया कि निरीक्षण के दौरान किसानों को मक्का में सैनिक कीट के नियंत्रण के लिये दानेदार दवाई थायोमेथॉक्साम क्लोरो एंट्रीनीलीप्रोल, 2.5 किलोग्राम प्रति एकड़ की दर से 4-6 दाने मक्का की पिंगली में तथा परनिया छिड़काव के लिये फ्लूबेंडा माईट 480 एससी, 60 मि.ली. प्रति एकड़ अथवा स्पाइनासेड 45 एससी, 80 मि.ली. प्रति एकड़ का छिड़काव करने की सलाह दी गई।

इसके अलावा सोयाबीन और मक्का के लिए फफूंदनशी टेब्यूकेनोजोल$सल्फर, 400 ग्राम प्रति एकड़ छिड़काव करने के लिये सलाह दी गई। संयुक्त दल में अनुविभागीय अधिकारी कृषि सुश्री रचना पटेल, सहायक संचालक श्री रामकृष्ण मंडलोई, प्रभारी वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्रीमति संगीता डावर,कृषि विस्तार अधिकारी श्रीमति नेहा बराडे एवं कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. एम.के. बंकोलिया शामिल थे।