हरदा। हरदा के प्रभारी मंत्री कैलाश विश्वास सारंग का आज हरदा आगमन हुआ वे आज मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रही योजना। प्रतिभावान, मेधावी छात्रों के अभिनंदन हेतु पधारे थे। उन्होंने एक शासकीय कार्यक्रम में भाग लेकर मेधावी छात्रों का सम्मान किया तथा लैपटॉप वितरित किए। पूरे मध्यप्रदेश में 96400 लैपटॉप मेधावी छात्रों को वितरण किया जाना है, उसी श्रृंखला में हरदा में भी मंत्री ने मेधावी छात्रों को मार्गदर्शित किया एवं लैपटॉप वितरित किए। इसके पश्चात वे भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में पधारे एवं सभी कार्यकर्ताओं जनप्रतिनिधियों एवं पार्टी के ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता एवं मातृ शक्ति ने उनका भव्य स्वागत किया
कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल ,जिलाध्यक्ष राजेश वर्मा , पूर्व विधायक टिमरनी संजय शाह जिला पंचायत अध्यक्ष गजेन्द्र शाह , दर्शन सिंह गहलोत नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती राजू कमेडिया ,जिला महामत्री देवीसिंह सांखला , भगवत शाह ढोके ,मंडल अध्यक्ष नितेश बादर सहित सभी ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे .
“विचारधारा हमारी पूंजी है, कार्यकर्ता हमारी शक्ति!”
आज प्रभार जिला हरदा स्थित जिला भाजपा कार्यालय में संगठन के कर्मठ कार्यकर्ताओं से भेंट कर संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा करते हुए प्रभारी मंत्री ने कार्यकर्ताओं को संगठन का मूल मंत्र दिया.
भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन को सशक्त और सुदृढ़ बनाने में सतत समर्पण और उत्साह से जुटा है, यही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।
पूर्व मंत्री कमल पटेल ने भी हरदा जिले के कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि प्रदेश नेतृत्व द्वारा संगठन का जो भी कार्य हरदा जिले को दिया जाता है पूर्ण ईमानदारी से कार्यकर्ता उस कार्य को करते हैं
टिमरनी के पूर्व विधायक संजय साह ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति से आम जन में एक अमित छाप छूट रही है प्रदेश एवं केंद्र की सरकार के प्रति भरोसा बढ़ रहा है।
भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राजेश वर्मा ने स्वागत भाषण देते हुए प्रभारी मंत्री एवं समस्त अतिथियों सहित कार्यकर्ताओं का स्वागत किया।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री देवी सिंह सांखला ने किया एवं आभार मंडल अध्यक्ष नितेश बादर ने माना।।

