jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में बलाई महासभा ने उठाया बड़ा मुद्दा: “अपना स्थान नहीं तो समाज के कार्यक्रम कैसे हों?” प्रशासन ... हरदा कृषि उपज मंडी में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस हंडिया : तिरंगे के बीच बच्चों संग बैठा प्रशासन, खेड़ीनीमा स्कूल में दिखी अलग तस्वीर,, MP Weather Update 16 अगस्त 2026: मध्य प्रदेश में बारिश का दौर जारी, कई जिलों में अलर्ट हंडिया : चारों धाम और बारह ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कर लौटे खत्री परिवार के सदस्य,,, एसडीएम कार्यालय को स्वतंत्रता दिवस पर मिला तृतीय पुरस्कार   हरदा में 15 अगस्त को ध्वजारोहण की जगह फहराया गया तिरंगा, CM राइज स्कूल में भी सामने आया मामला पिछले... अखंड भारत संकल्प दिवस 14 अगस्त पर रहटगाँव में स्थायी ध्वज एवं अखंड भारत चौक की स्थापना भोपाल में 80वां स्वतंत्रता दिवस: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लाल परेड ग्राउंड पर किया ध्वजारोहण , द... हरदा जिले की हलचल न्यूज अपडेट 15 अगस्त 2026 शनिवार

उमा भारती ने वर्तमान प्रत्याशी और पूर्व प्रतिद्वंद्वी को एक मंच पर खड़ा किया

मकड़ाई समाचार रायसेन। पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने सोमवार को सांची विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी डॉ प्रभुराम चौधरी के पक्ष में सभा को संबोधित किया। उमा ने प्रभुराम को अपना पुत्र भैरव कहा तो पूर्व में डॉ चौधरी के प्रतिद्वंदी रहे मुदित शेजवार को भतीजा कहते हुए एक मंच पर खड़ा किया।

- Install Android App -

गौरतलब है कि डॉ चौधरी यहां 2019 का विधानसभा चुनाव कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में जीते थे। तब भाजपा की ओर से मुदित चुनाव मैदान में थे। डॉ चौधरी पिछले 40 साल से यहां कांग्रेस में रहकर मुदित के पिता पूर्व मंत्री डॉ गौरीशंकर शेजवार के प्रतिस्पर्धी रहे हैं।

ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थन में डॉ चौधरी ने मंत्री पद व कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देकर भाजपा का दामन थामा है। अब भाजपा व डॉ चौधरी का पूरा जोर पूर्व प्रतिद्वंद्वी डॉ शेजवार का समर्थन हासिल करना है। डॉ शेजवार ने अभी तक डॉ चौधरी के साथ मंच साझा नहीं किया है। पहली बार उमा के माध्यम से भाजपा मुदित को चौधरी का समर्थन में मंच पर लायी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा मौजूद रहे।