jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में बलाई महासभा ने उठाया बड़ा मुद्दा: “अपना स्थान नहीं तो समाज के कार्यक्रम कैसे हों?” प्रशासन ... हरदा कृषि उपज मंडी में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस हंडिया : तिरंगे के बीच बच्चों संग बैठा प्रशासन, खेड़ीनीमा स्कूल में दिखी अलग तस्वीर,, MP Weather Update 16 अगस्त 2026: मध्य प्रदेश में बारिश का दौर जारी, कई जिलों में अलर्ट हंडिया : चारों धाम और बारह ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कर लौटे खत्री परिवार के सदस्य,,, एसडीएम कार्यालय को स्वतंत्रता दिवस पर मिला तृतीय पुरस्कार   हरदा में 15 अगस्त को ध्वजारोहण की जगह फहराया गया तिरंगा, CM राइज स्कूल में भी सामने आया मामला पिछले... अखंड भारत संकल्प दिवस 14 अगस्त पर रहटगाँव में स्थायी ध्वज एवं अखंड भारत चौक की स्थापना भोपाल में 80वां स्वतंत्रता दिवस: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लाल परेड ग्राउंड पर किया ध्वजारोहण , द... हरदा जिले की हलचल न्यूज अपडेट 15 अगस्त 2026 शनिवार

जयकारों के बीच दुर्गा प्रतिमाएं कृतिम विसर्जन कुण्ड में विसर्जित

मकड़ाई समाचार हंडिया। नवरात्र का समापन रविवार एवं सोमवार को देवी विसर्जन के साथ शुरू हुआ। विसर्जन यात्राएं भी साधारण तरीके से निकाली गई। वहीं जगह-जगह कन्या भोज के साथ भंडारे का आयोजन भी किया गया। धार्मिक नगरी में जयकारों के बीच आदि शक्ति मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन मां नर्मदा के किनारे रिद्धेस्वर महादेव तट पर बने नर्मदा जल कुण्ड में किया गया।
प्रदुषण एवं कोरोना को देखते शासन के आदेशानुसार अस्थाई कुंड का निर्माण कर मूर्ति को विसर्जित कराया गया है। क्योंकि पिछले कुछ वर्षों से देखा जा रहा था कि लोग नदी की धारा में मूर्तियां विसर्जित कर देते थे। जिस कारण नाव पलटने एवं नर्मदा का जल प्रदूषित होने के कारण एनजीटी द्वारा रोक लगाई गई। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी प्रशासन द्वारा एक निश्चित गहराई पर गड्ढा खुदवाया गया और विसर्जन कुंड का निर्माण किया गया और जिम्मेदारों की उपस्थिति में देवी मां की मूर्तियां विसर्जित की गई हैं। विसर्जन के समय मूर्तियों के साथ लोग गाते बजाते नाचते हुए माता के जयकारे एवं भजन के साथ विसर्जन स्थल तक पहुंचे।

जान हथेली पर रखकर कुछ भक्तों ने नर्मदा में ले जाकर दुर्गा प्रतिमा का किया विसर्जन

- Install Android App -

प्रशासन द्वारा दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के लिये कुंड बनाये गए हैं। उसके बाद भी कुछ समिति सदस्यों द्वारा प्रशासन के आदेशों को ठेंगा दिखाते हुए। नर्मदा नदी में नाव पर विशाल दुर्गा प्रतिमाओं को ले जाकर विसर्जन किया गया। सोमवार हंडिया में नर्मदा नदी में कुछ समिति सदस्यों के द्वारा शासन के नियमो को दरकिनार रखते हुए। बीच नर्मदा में दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। ऐसी स्थिति में यहां बड़ी घटना भी घट सकती थी। प्रशासन द्वारा नर्मदा नदी के किनारे विसर्जन कुंड बनाया था। लेकिन समिति सदस्यों ने नर्मदा नदी में दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन नहीं किया। ज्ञात हो कि इसी माह की अमावस्या पर नर्मदा नदी में 4 युवक बह गए थे। जिनके शव काफी प्रयास के बाद मिले, उसके बाद भी हंडिया तहसीलदार व पुलिस प्रशासन द्वारा दशहरे के मौके पर कोई सख्ती नही बरती गई।

सोशल मीडिया पर छाया दशहरा

दशहरे पर्व का उल्लास सोशल मीडिया पर भी छाया रहा, पर्व की शुभकामनाओं के साथ लोगों ने अच्छाई को अपनाने और बुराई के परित्याग का संदेश एवं बधाइयां भी दे रहे हैं।