एक छोटे से गांव नहाली कला के युवा खेती के क्षेत्र मे किसानों को यूट्यूब चैनल के माध्यम से कर रहे जागरूक
मकड़ाई समाचार सिराली। हरदा जिले के तहसील सिराली क्षेत्र के ग्राम नहाली कला के एक छोटे से गांव के युवा जो कि निरंतर 4 वर्षों से अपने यूट्यूब चैनल के माध्यम से भारत के किसानों को जागरुक करने का कार्य निरंतर जारी कर रखा है। यूट्यूब चैनल के संचालक नहाली कला के लखन सिंह पटेल ने बताया कि अभी तक 5 लाख से अधिक लोग इस चैनल से जुड़ चुके है। और यह चैनल पूरे भारत में देखा जाता है पर मुख्य रुप से महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश ,पंजाब ,हरियाणा, उत्तर प्रदेश साथ ही विदेश मे भी लोग इस चैनल को काफी पसंद कर रहे है।
लखन सिंह पटेल का सपना है। यूट्यूब चैनल के माध्यम से भारत के हर किसान को कम लागत मे ज्यादा उत्पादन मिले। उन्होंने काफी अच्छा संघर्ष करके किसानों को खेती के क्षेत्र में समय-समय पर अपने यूट्यूब चैनल के माध्यम से सलाह देते रहते है। पटेल ने अपने बारे में जानकारी देते हुए किसान भाइयों को बताया कि इंजीनियर की पढ़ाई करके , एग्रीकल्चर डिप्लोमा प्राप्त किया इसलिए मशीनरी और दवाइयों का ज्ञान काफी अच्छा प्राप्त कर लिया है। धीरे-धीरे उन्होंने किसानों के बीच , लोगों के बीच अपने अनुभव के स्तर पर लोगों को जानकारियां देना शुरू कर दी और लोग उनकी जानकारियां से काफी प्रेरित हुए। फिर धीरे-धीरे उन्होंने एक यूट्यूब चैनल के माध्यम से भारत के किसानों को , क्षेत्र के किसानों को और देश विदेश मे भी किसानों को अपने यूट्यूब चैनल के माध्यम से जानकारी देना चालू कर दी। आज वर्तमान स्थिति मे उनके युटुब चैनल को लगभग 5 लाख लोग पसंद करने लगे। पटेल के यूट्यूब चैनल से देश विदेश के लोग भी जुड़ रहे।
क्षेत्र के किसान कर रहे पटेल की सलाह से खेती
क्षेत्र के किसान लोग लखन सिंह पटेल की सलाह के अनुसार अपने खेतों में खेती कर रहे है। जिससे काफी अच्छा लाभ क्षेत्र के किसानों को मिल रहा है। पटेल का कहना है कि भारत का हर किसान खेती के प्रति जागरूक हो और आत्मनिर्भर बने। किसानों के क्षेत्र मे नहाली कला के नागु पटेल के पुत्र लखन सिंह पटेल की बहुत अच्छी पहल खेती के क्षेत्र मे जारी है।