बीजेपी की अधिकृत फेसबुक आईडी से खेला जा रहा पूर्व मंत्री कमल पटेल की तस्वीर वाली पोस्ट का लुका छिपी का खेल !
मकड़ाई एक्सप्रेस24.: भोपाल हरदा। आज मध्यप्रदेश में भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह उमंग का वातावरण देखने को मिला । आज जहां प्रदेश अध्यक्ष सहित राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों के नाम की घोषणा हुई। अधिकृत सूची केंद्रीय नेतृत्व के द्वारा
जारी की गई। इसी बीच नवनिर्वाचित राष्ट्रीय पदाधिकारियों को बधाई देने का सिलसिला शुरू हुआ। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पूर्व मंत्री कमल पटेल को राष्ट्रीय परिषद सदस्य बनने पर हरदा जिला पंचायत अध्यक्ष गजेन्द्र शाह सहित कई भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी।
वही स्वयं पूर्व मंत्री कमल पटेल ने भी राष्ट्रीय परिषद सदस्य बनाए जाने पर केन्द्रीय नेतृत्व का आभार माना।
इसी बीच भाजपा के अधिकृत भाजपा मध्यप्रदेश के सोशल मीडिया पेज पर पोस्ट अदृश्य हो गई। दोबारा जो पोस्ट डाली गई उसमें पूर्व मंत्री कमल पटेल का नाम देखने को नहीं मिला।
अब ऐसा करने/होने के पीछे मध्यप्रदेश सरकार ओर केंदीय नेतृत्व में ऐसा अचानक फैसला क्यों लिया, उनकी क्या मंशा रही ? ये बात किसी के समझ नहीं आ रही और ना ही गले उतर रही थी। इसी बीच एक बार फिर से कमल पटेल की तस्वीर लग जाने से कार्यकर्ता इस लुका छिपी के खेल को समझ नहीं पा रहे हैं।
पूर्व मंत्री कमल पटेल को राष्ट्रीय परिषद सदस्य बनाया या नहीं इस बात को लेकर समर्थक असमंजस में हैं।
पहले फेसबुक आईडी में फोटो में पूर्व मंत्री पटेल की फोटो देखकर कुछ ने बधाईयां दी। फिर कुछ देर के लिए तस्वीर हटने से कुछ लोगो ने अपनी पोस्ट हटाई।
मिली जानकारी में अभी फिर से पटेल की तस्वीर वाली पोस्ट पार्टी के अधिकृत पेज पर दिखाई पड़ रही है।
लेकिन जारी अधिकृत सूची में नाम नहीं है। इस बात को लेकर सियासी गलियारों में कानाफूसी के दौर चलने लगे हैं।
अब हकीकत क्या है ये तो संगठन के अधिकृत लोग ही स्पष्ठ कर सकते हैं। बहरहाल, पूर्व मंत्री पटेल की तस्वीर के साथ हो रही, दिखा-दिखी लुका-छिपी के खेल ने अंदरखाने में चल रही उठापटक को ही उजागर किया है।
◆भारतीय जनता पार्टी राज्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय मध्यप्रदेश संगठन पर्व-2024-25 के द्वारा जारी पत्र
भारतीय जनता पार्टी राज्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय मध्यप्रदेश संगठन पर्व-2024-25
क्रमांक :
दिनांक : 01/07/2025
भारतीय जनता पार्टी के संविधान और केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण द्वारा जारी चुनाव दिशा-निर्देशों के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी, मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों हेतु चुनाव प्रक्रिया में आज निम्नानुसार नामांकन प्राप्त हुए :-
प्रदेश अध्यक्ष के लिए
1 (श्री हेमंत खण्डेलवाल)
राष्ट्रीय परिषद सदस्य के लिए:
44 सदस्य

