jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : मां नर्मदा की भक्ति को मिला नया स्वर, पागल बाबा आश्रम में नूतन आरती का विमोचन, हंडिया सहित ... हैंडपंप के चारों ओर जमा हो रहा गंदा पानी, पार्षद प्रतिनिधि दीपक दीक्षित ने जनसुनवाई में की शिकायत इंदौर क्राइम ब्रांच में रिश्वतखोरी का बड़ा मामला दिल्ली में बारिश से 'समंदर' जैसे हालात आईटीआई में छठवें चरण की प्रवेश प्रक्रिया आज से शुरू कुपोषित बच्चों को सुपोषण की श्रेणी में लाएं, स्कूलों के टॉयलेट रहें साफ - कलेक्टर जैन मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का जन्माष्टमी के कारण बदली तारीख, अब 3 सितंबर को होगा आयोजन जाम्भाणी साहित्य ज्ञान परीक्षा 18 अक्टूबर को होगी गुरव समाज ने कावड़ यात्रियों पर बरसाया फूल। सावन के अंतिम सोमवार निकली कावड़ प्रभात फेरी, 10 शिवालयों में किया जलाभिषेक

मध्य प्रदेश के 17 जिलों में बहुत भारी बारिश का अलर्ट!  मुरैना ग्वालियर टीकमगढ़ में बाढ़ जैसे हालात नदी नाले उफान पर

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 भोपाल।मध्य प्रदेश के 17 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जिनमें ग्वालियर,चम्बल रीवा शहडोल, शिवपुरी, गुना, दतिया, अशोकनगर, सतना, सीधी, भिंड, मुरैना, श्योपुर, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, उमरिया और अनूपपुर शामिल हैं। इन जिलों में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात बन सकते हैं।

प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में बारिश हो रही है। मध्य प्रदेश में आज ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, दतिया, अशोकनगर, रीवा, सतना, सीधी, भिंड, मुरैना, श्योपुर, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, शहडोल, उमरिया और अनूपपुर जिलों में भारी बारिश के आसार हैं।

 

कहीं-कहीं अति भारी बारिश हो सकती है

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक बुधवार-गुरुवार को ग्वालियर, चंबल, सागर, रीवा, शहडोल, जबलपुर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं अति भारी बारिश हो सकती है। शेष क्षेत्रों में भी हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने के आसार हैं।

 

- Install Android App -

पिछले 24 घंटों के दौरान बारिश कितनी

मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे तक ग्वालियर में 104.6, नरसिंहपुर में 44, छिंदवाड़ा में 41.2, शिवपुरी में 35, सिवनी में 34, टीकमगढ़ में 29, नर्मदापुरम में 27.7, पचमढ़ी में 26, मंडला में 25.2, रतलाम, नौगांव में 24, खजुराहो में 19, दतिया में 15.9, रीवा में 12.2, बैतूल में 10.2, भोपाल में 7.3 मिमी. वर्षा हुई। मौसम विशेषज्ञ अजय शुक्ला ने बताया कि दो दिन तक उत्तरी मध्य प्रदेश में भारी वर्षा होने के आसार बने हुए हैं। शेष क्षेत्रों में भी हल्की से मध्यम स्तर की वर्षा का सिलसिला बना रह सकता है।

 

मुरैना भिंड ग्वालियर में बाढ़ जैसे हालात

ग्वालियर-चंबल अंचल से लेकर बुंदेलखंड तक जमकर बरस रहा मानसून लगातार रिकार्ड तोड़ रहा है। मुरैना में जहां 24 घंटे में 205 मिलीमीटर बारिश से बस्तियों में बाढ़ जैसे हालात बन गए। पिछले 45 वर्षों में जुलाई के पहले दिन की सबसे अधिक वर्षा है। इसके कारण कई क्षेत्रों में सड़कें डूब गई हैं। बता दे मुरैना कलेक्टर, एसपी बंगलों के परिसर में एक से डेढ़ फीट तक पानी भर गया। एसपी ऑफिस, कोतवाली, पुरानी कलेक्टोरेट व जनपद परिसर में दो फीट से ज्यादा पानी था। बारिश ने हालात बिगाड़ रखे है। कई सरकारी कार्यालयों में पानी भर गया है। वहीं शिवपुरी-भिंड में कई रपटे डूब गए हैं।ग्वालियर,टीकमगढ़,छतरपुर से लेकर भिंड तक नदी नालो का जलस्तर बढ़ रहा है।