बन्दूक की नोक पर जान से मारने की धमकी देकर परिवार को बनाया बंधक
चार पहिया वाहन से हथियार लेकर बदमाश बेखौफ महिला सरपंच की घर घुसते है। फिर सरपंच और उसके पति को हथियार की धौंस दिखाकर एक कौने मे बिठा देते और घर के सभी नगदी जेवरात लेकर रफूचक्कर हो जाते है।
मकड़ाई एक्सप्रेस 24 मुरैना। जिले के जौरा स्थित अलापुर सरपंच मंजू यादव के घर कुछ बदमाशों ने डकैती की वारदात को अंजाम दिया है।
जानकारी के अनुसार हथियारबंद बदमाश चार पहिया वाहन से आए।उन्होनें बंदूकों के दम पर सरपंच परिवार को बंधक बनाकर इस डकैती को अंजाम दिया है। इस दौरान आरोपियो ने सरपंच के परिवार के लोगों को एक कोने में बैठाने के बाद नकदी और जेवरात समेत ले गए। इस दौरान उन्होंने हथियार दिखाकर जान से मारने की धमकी भी देते रहे।
सरपंच पति राजकुमार यादव के अनुसार, डकैत अपने साथ 40 तोला सोना और लगभग एक करोड़ रुपये की नकदी को समेटकर गए है। सरपंच पति चार बदमाशों में से एक को पहचानने का दावा कर रहा है, जिसका नाम आसाराम कुशवाहा बताया जा रहा है।
अबतक मिली जानकारी के अनुसार सरपंच के घर हुई डकैती की सुचना उन्होंने पुलिस को दी। वारदात की सूचना मिलते ही जिला एसपी समीर सौरभ सहित पुलिस की टीम मौके पर पहुंच चुकी है। सरपंच ने डकैती की शिकायत दर्ज करवाई है, जिसके आधार पर पुलिस सक्रियता से जांच में जूट गई है।

