jhankar
ब्रेकिंग
शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान एमपी में पीपी बैग की कमी से गेहूं खरीदी पर संकट, 1 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 25 दिन का इंतजार, कमर्शियल सप्लाई बंद मध्य प्रदेश में 200 गांवों का एरियल सर्वे शुरू, जमीन का मिलेगा पक्का मालिकाना अधिकार लाइन बिछी पर पानी नहीं आया: भागीरथपुरा में बढ़ा जल संकट Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 11 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध...

एक दिन में कोरोना के 843 नए मरीज, 126 दिन में सबसे ज्यादा, एक्टिव मरीज 5389

India Covid Cases : कोरोना महामारी का खतरा एक बार फिर बढ़ने लगा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना के 843 नए मरीज सामने आए हैं।

126 दिन बाद यह पहला मौका है जब एक दिन में 800 या इससे अधिक मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं। इस तरह देश में एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्या 5,389 पहुंच गई है। इस तरह देश में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 4.46 करोड़ से अधिक (4,46,94,349) हो गई है। मृतकों की संख्या 5,30,799 पहुंच गई है।
शुक्रवार को झारखंड और महाराष्ट्र में एक-एक मरीज की मौत दर्ज की गई, जबकि केरल में 2 मरीजों ने दम तोड़ दिया।

- Install Android App -

रोग से बचाने के लिए 24 करोड़ मवेशियों का टीकाकरण होगा
इस बीच सरकार ने कहा कि करीब 24 करोड़ मवेशियों को खुरपका और मुंहपका रोग (एफएमडी) टीकाकरण अभियान में शामिल किया गया है। यह रोग विशेषकर गाय और भैंस में पाया जाता है, जिससे दूध की पैदावार पर असर पड़ता है।
खुरपका और मुंहपका रोग टीकाकरण के दूसरे राउंड में करीब 24 करोड़ पशुओं को शामिल किया जाएगा। यह पशुपालन और डेयरी विभाग, राज्य/ केंद्रशासित प्रदेश सरकारों के प्रशासन और पशुधन मालिकों के समर्थन के अथक प्रयास के कारण हो संभव हो पाया है।
यह कार्यक्रम केंद्र द्वारा 100 प्रतिशत वित्त पोषित है, जो केंद्रीय रूप से टीके खरीद कर राज्यों को आपूर्ति करता है। यह राज्यों/संघ शासित प्रदेशों को अभियान मोड में टीकाकरण करने में सक्षम बनाने के लिए टीकाकरण शुल्क, सहायक उपकरण आदि भी प्रदान कर रहा है। उम्मीद की जा रही है बीमारी पर लगाम लगने से पशुधन मालिक की आमदनी में भी वृद्धि होगी।