ब्रेकिंग
हंडिया : भारतीय किसान संघ तहसील हंडिया की ग्राम ईकाईयों द्वारा मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौंपा ... हंडिया : हर हर गंगे के उद्घोष के साथ मां नर्मदा में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी !  विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्री जैन एसपी श्री चौकसे ने किया पौधारोपण। जल एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण अवश्य करें विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्र... एक पेड़ माँ के नाम से पौधा लगकर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया!  भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विजय जेवल्या ने मूंग खरीदी के लिए केंद्रीय मंत्री को दिया आवदेन पत्र,... हरदा: स्वस्थ्य रहने के लिए खेल को जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाइये: एसपी अभिनव चौकसे  बालागाँव की हरियाली 99% से घटकर 9% रह गई, इसलिए आसमान से आग बरस रही है : मदन गौर पत्रकार हरदा विधायक डॉ. दोगने द्वारा केन्द्रीय राज्य मंत्री को पत्र सौप कर की गई हरदा रेल्वे स्टेशन पर बड़ी ट... कुख्यात डकैत पान सिंह तोमर की पौती ने बिजली अधिकारी को मारे थप्पड़ और घूंसे

एक लाख दीपों से जगमगाएंगे मां नर्मदा के तट, 11 क्विंटल दूध से होगा अभिषेक

मकड़ाई समाचार हंडिया। मां नर्मदा की जयंती 8 फरवरी को मनाई जाएगी, इसकी तैयारियां मां नर्मदा जयंती उत्सव समितियों द्वारा शुरू कर दी गई है। रिद्धनाथ घाट उत्सव समिति के अध्यक्ष श्री अवंतिका प्रसाद तिवारी ने बताया कि इस बार समिति की ओर से श्री वसुंधरा सेवा आश्रम में भंडारे का आयोजन किया जाएगा। सड़क घाट उत्सव समिति के अध्यक्ष अरुण कुमार अग्रवाल ने बताया कि महाआरती के बाद भंडारे का आयोजन नहीं रखा गया है। नर्मदा जयंती की पूर्व संध्या पर 7 फरवरी एवं नर्मदा जयंती 8 फरवरी को मां रेवा के सभी प्रमुख घाटों पर भक्तों द्वारा 11000 दीपक आटे से बना कर मां नर्मदा में प्रवाहित किए जाएंगे। काशी से आए नारायण बाबा तथा विमलेश्वर आश्रम के महंत हेमंत बाबा तथा उनके साथियों द्वारा दीप उत्सव मनाया जाएगा। इसको लेकर समिति तैयारियों में जुटी हुई है।

जलमंच से होगी मां नर्मदा की महाआरती
नर्मदा जयंती उत्सव समिति द्वारा प्रतिवर्ष अनुसार जलमंच बनाया जाएगा इसको लेकर समितियां तैयारियों में जुटी है। सड़क घाट उत्सव समिति द्वारा मां नर्मदा की सवारी मगरमच्छ की आकृति बनाई जाएगी। इसके बाद नर्मदा जयंती पर दोपहर 12:00 बजे सभी घाटों पर पुण्य सलिला मां नर्मदा की महाआरती कर प्रसाद वितरण व कन्या भोज का आयोजन सड़क घाट उत्सव समिति एवं रिद्धनाथ उत्सव समिति द्वारा महाआरती के बाद भंडारे का आयोजन किया जाएगा। साथ ही भागवताचार्य श्री अभिषेकानंद जी एवं उनके अनुयायियों द्वारा रिद्धनाथ घाट पर जयंती की संध्या पर दुग्ध अभिषेक के बाद श्री हनुमान चालीसा तथा ओम नमः शिवाय का सामूहिक जाप किया जाएगा।

- Install Android App -

अभिषेक करने श्रद्धालुओं के लिए की विशेष व्यवस्था

नर्मदा जयंती पर पुण्य सलीला मां नर्मदा का सभी तटो पर दूध से अभिषेक किया जाएगा। रिद्धनाथ समिति के कोषाध्यक्ष श्री शरण तिवारी ने बताया कि इस बार श्रद्धालुओं के लिए दुग्ध अभिषेक हेतु विशेष व्यवस्था की गई। जानकारी के अनुसार सुबह शाम दोनों समय रेवा तट पर आने वाले श्रद्धालुओं से अभिषेक कराने की व्यवस्था की गई है।