jhankar
ब्रेकिंग
गुर्जर महिला मंडल की हुंकार—नशे से दूरी, समाज में एकता और बेटियों-बहुओं की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान शिविर 25 शिकायतों का मौके पर निराकरण एसडीएम विजय राय ने किया बांदरखोह गौशाला का औचक निरीक्षण, घायल गोवंश की मौके पर की मरहम-पट्टी 20 अगस्त 2026 हरदा जिले की प्रमुख खबरें हरदा में बदले मौसम से बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, डेंगू-मलेरिया का बढ़ा खतरा,स्थानीय प्रशासन से साफ-सफाई... संत सिंगाजी महाराज का 467वां निर्वाण दिवस कल मनाया जाएगा "बूथ की जमीनी स्थिति जाने बिना संगठन मजबूत नहीं होगा" - उषा नायडू हरदा : दूध विक्रेताओं की हड़ताल, डेयरी संचालकों ने किया विरोध 🕉️ तिलभांडेश्वर कांवड़ यात्रा 24 अगस्त को, विधायक अभिजीत शाह करेंगे शुभारंभ हरदा रेलवे स्टेशन पर महिला यात्री की तबीयत बिगड़ी, इलाज के दौरान मौत 

गेहूं की खरीद को सरल बनाएगा ऑनलाईन सॉफ्टवेयर-जैन

जयपुर । खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के शासन सचिव नवीन जैन ने शासन सचिवालय में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा आयोजित राजस्व विभाग, भू-प्रबंधन विभाग एवं केन्द्रीय एवं राज्य स्तरीय क्रय एजेंसियों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए बताया कि प्रदेश में आगामी रबी सीजन में समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद के लिए एनआईसी द्वारा एक राज्य स्तरीय ऑनलाईन सॉफ्टवेयर तैयार किया जा रहा है। इस सॉफ्टवेयर के माध्यम से क्रय केन्द्रों पर किसानों के रजिस्टे्रशन से लेकर समर्थन मूल्य पर भुगतान का कार्य सरलता से ऑनलाईन किया जा सकेगा। 
शासन सचिव ने बताया कि राज्य स्तरीय सॉफ्टवेयर के माध्यम से किसानों से एमएसपी पर गेहूं की खरीद को आसान व बाधा रहित बनाने के लिए कम से कम सूचनाएं ली जाएंगी। उन्होंने बताया कि सॉफ्टवेयर पर कृषक के जन आधार कार्ड का नम्बर अंकित करने पर स्वत: ही समस्त सूचनाएं संकलित हो जाएंगी। सूचना के आधार पर कृषक को क्रय केन्द्रों पर रजिस्टे्रशन पर्ची जारी की जाएगी। इस पर्ची के आधार पर कृषक अपनी उपज को एमएसपी पर सरलता से मंडी में बेच सकेंगे। साथ ही किसान को बैंक खाते में भुगतान भी 2-3 दिनों में सुनिश्चित किया जा सकेगा।  बैठक में एनआईसी के तकनीकी निदेशक द्वारा ऑनलाईन सॉफ्टवेयर के प्रारूप का प्रस्तुतिकरण दिया गया। प्रारूप पर राजस्व विभाग, भू-प्रबंधन विभाग, भारतीय खाद्य निगम, राजफैड व तिलम संघ के प्रतिनिधियों ने विस्तृत चर्चा कर सुझाव दिए।