एग्रो इंडस्ट्रीज पर क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी की छापामार कार्रवाई, बगैर ट्रेड लाइसेंस के एग्रो इंडस्ट्रीज मे बन रही थी ट्रेक्टर-ट्रालिया
सभी फर्मो के संचालकों को मौके पर नोटिस जारी
मकड़ाई समाचार होशंगाबाद। जिला कलेक्टर धनंजय सिंह के निर्देशानुसार आज क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी मनोज तेहनगुरिया और उनकी टीम ने आधा दर्जन के करीब एग्रो इंडस्ट्रीजो पर छापामार कार्रवाई कर ट्रेड प्राधिकार जांच किये जिससे इंडस्ट्रीज संचालकों मे हडकंप मच गया।तत्सबंध मे क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी मनोज तेहनगुरिया ने बताया कि ऐसी इंडस्ट्री जहा पर ट्रेक्टर ट्रालियो का निर्माण किया जा रहा है उन पर आज कार्रवाई की गई है। बताया गया कि बाबई रोड पर स्थित विधि ट्रेडर्स,शिरोमणि एग्रो इंडस्ट्रीज, पुराना बस स्टैंड पर सलीम एग्रो इंडस्ट्रीज, सुन्दर गैरेज रामजी बाबा के सामने,ओघोगिक क्षेत्र आई टी आई मे स्थित नर्मदा एग्रीकल्चर इंडस्ट्रीज आदि मे ट्रेड प्राधिकार प्रमाण पत्र की जांच की गई। जिसमे से चार फर्मो के पास कोई भी वैध दस्तावेज नही पाये गये है। एव दो फर्मो के द्वारा ट्रेड प्रमाण पत्रो को आरटीओ कार्यालय से रिनूवल नही कराना पाया गया । श्री तेहनगुरिया ने बताया कि सभी फर्मो के संचालकों को मौके पर नोटिस जारी किया गया। उनसे जबाब तलब के बाद जुर्माने की कार्रवाई की जायेगी।बहरहाल क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी मनोज तेहनगुरिया के द्वारा जिले भर मे जहा जहा भी एग्रो इंडस्ट्री संचालित की जा रही है उन सभी मे जाकर ट्रेड प्राधिकार पत्र की जांच की जायेगी।

