jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया: मीडिया के हस्तक्षेप के बाद हटाया मृत जानवर, विसर्जन कुंड पर अब भी क्रेन का इंतजार नवागत कलेक्टर कुमार सत्यम ने संभाला हरदा जिले का प्रभार मध्यप्रदेश में खाद्य सुरक्षा पर बड़ा सवाल, 42 ब्रांड का घी असुरक्षित घोषित, बिक्री पर रोक दशहरा पर्व को लेकर कलेक्टर-एसपी ने किया विसर्जन स्थलों का निरीक्षण आज 19 अक्टूबर सोमवार - शारदीय नवरात्रि का 9वाँ दिन - महा नवमी टाइगर श्रॉफ पर जुहू में फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी कैसा रहेगा आज मप्र का मौसम ओंकारेश्वर बंद आज से, स्थानीय लोगों की हड़ताल से तीर्थ सेवाएं प्रभावित होने के आसार जल चढ़ाने जा रही अकेली महिला को रोककर पता पूछ कर छेड़खानी- पुलिस ने पकड़ा ग्वालियर में शीतला माता मंदिर रोड पर बड़ा हादसा, बेकाबू ट्रक ने 50 से ज्यादा श्रद्धालुओं को रौंदा, 1...

एमपी में दर्दनाक हादसा, गहरे कुंड में समा गए 4 युवा

मकड़ाई समाचार विदिशा। जिले में बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है। करीब 100 फ़ीट ऊंचाई के मिनी पचमढ़ी के झरने के कुंड में 4 युवक समा गए। सुबह—सुबह पिकनिक मनाने पहुंचे ये युवा झरने के ऊपरी हिस्से में नहा रहे थे। उसी समय काई पर से पैर फिसल जाने से यह हादसा हो गया। कुंड में 4 युवकों के डूब जाने के बाद उनकी तलाश प्रारंभ की गई। हादसे में 3 शव बरामद किए गए हैं।

करारिया थाने की टीआई अरुणा सिंह ने मीडिया कर्मियों को बताया कि अशोका गार्डन भोपाल निवासी अमित पटेल उम्र 17 वर्ष, अभय शर्मा पिता विजय शर्मा उम्र 19 वर्ष और मोहित शर्मा मिनी पचमढ़ी के पिकनिक स्पॉट पर पिकनिक पार्टी मनाने रविवार को सुबह साढ़े 6 बजे पहुंचे। यहां उक्त सभी दोस्त साथ नहा रहे थे।

- Install Android App -

करीब 100 फ़ीट ऊंचाई के बहाव से बह रहे मिनी पचमढ़ी के झरने के कुंड के ऊपरी हिस्से में नहाते समय काई पर से पैर फिसल जाने से चारों दोस्त झरने के गहरे कुंड में समा गए। इनमें अभिषेक निवासी भीम नगर भोपाल किसी तरह जान बचाकर झरने के कुंड बाहर आ गया लेकिन एक दूसरे की जान बचाने की कोशिश में दोस्तों की मौत हो गई। हादसे में कुल 3 लोगों के डूब जाने की खबर है। तीनों शव प्राप्त हुए हैं।

पुलिस के अनुसार इस हादसे में डूबने वाले तीनों युवक भोपाल के हैं. तीनों मृतक युवक अशोका गार्डन भोपाल के हैं. मृतकों में 17 वर्षीय अमित पटेल, 19 वर्षीय अभय शर्मा और 19 वर्षीय मोहित शर्मा शामिल है. तीनों के शव निकालकर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. भोपाल से यह तीनों अपने मित्र अभिषेक सिंह तथा शंकर नगर निवासी अभिषेक शर्मा के साथ हलाली डैम के इस पॉइंट पर पहुंचे थे। जहां एक का पैर फिसलने के बाद उसको बचाने के प्रयास में दो और लोगों की मौत हो गई।