सुनील पटल्या बेड़िया। समीप ग्राम भोगावा सिपानी के पास मट्टी आश्रम में तेंदुआ दिखने पर ग्रामीणों ने सूचना तुरंत फारेस्ट विभाग को दी गई। वन विभाग की टीम ने तेंदुआ को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया गया। पिंजरे बकरी का मेमना रखा हैं उसके बाद भी तेंदुआ पिंजरे में नही आया। डिप्टी रेंजर श्रीराम पांडेय ने बताया कि तेंदुआ मर्दाना से आली तक घूम रहा है । मर्दाना में भी पिंजरा लगाया था लेकिन तेंदुआ पिंजरे में नही आया। पिछले दो दिन पूर्व सिपानी के मट्टी आश्रम में ग्रामीणों ने तेंदुआ देखा था उसके बाद मट्टी आश्रम पर पिंजरा लगाया गया है । हालांकि अब तक कोई जन व पशु हानि नही हुई है।
ब्रेकिंग
