jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में 21 चौक-चौराहों को मिली नई पहचान, महापुरुषों और प्रेरणादायी व्यक्तित्वों के नाम पर हुआ नामकर... नपा द्वारा चौक का नामकरण नर्मदा चौक करने पर नार्मदीय ब्राह्मण समाज ने जताया आभार,नपाध्यक्ष का किया स... निर्वाचित आदिवासी महिला को बैठे अधिकारी द्वारा प्रमाणपत्र देने पर कांग्रेस नेता राहुल पटेल ने जताई आ... आंगन मिलन सेवा अभियान के तहत ‘मेरी कहानी-मेरी सफलता’ लाभार्थी संवाद आयोजित नगर पालिका की बदहाल सफाई व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, कचरा बीनते हुए पहुंचे नगर पालिका खाद संकट को लेकर कांग्रेस ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन ई-विकास प्रणाली से किसानों को मिल रहा उर्वरक फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन अंतर्गत जागरूकता कार्यशाला आयोजित विद्युत सेवाओं के त्वरित निराकरण के लिए संपर्क अभियान, नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय 6 अक्टूबर को हरदा आयेंगे

एयरफोर्स के जवान ने शादी का झांसा देकर साली से 2 साल बनाएं संबंध, शिकायत पर मामला पंजीबद्ध

शादी का वादा टूटते ही साली ने पूरी जानकारी परिजनों को दी

मकड़ाई समाचार रीवा। रीवा जिले की महिला थाना पुलिस ने रेपिस्ट जीजा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस के मुताबिक रिश्ते का जीजा शादी का झांसा देकर दो साल तक साली से संबंध बनाए। फिर छह माह पहले शादी से मुकर गया। साथ ही मोबाइन नंबर बदल दिया। शादी का वादा टूटते ही साली ने पूरी जानकारी परिजनों को दी। ऐसे में परिजन 1 दिसंबर को महिला थाने पहुंचे।

2 दिसंबर को महिला थाना प्रभारी ने युवती से बयान लेकर मेडिकल चेकअप कराया। रेप की पुष्टि होने पर दुष्कर्म की धाराओं का प्रकरण कायम किया है। साथ ही साइबर सेल की मदद से आरोपी जीजा को खोजा जा रहा है। दावा है कि रेपिस्ट युवक जलपाईगुड़ी में एयरफोर्स में सैनिक है। वह कई मोबाइल नंबर बदल चुका है। ऐसे में गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

महिला थाना प्रभारी भावना सिंह ने बताया कि स्वरूपानंद द्विवेदी निवासी भडरा थाना अतरैला एयरफोर्स का जवान है। उसके खिलाफ प्रकरण कायम कर लिया है। जबकि पीड़िता सेमरिया थाने के शाहपुर चौकी क्षेत्र की है। रिश्ते में जीजा लगने के कारण युवती की शादी तय हो गई। ऐसे में जवान ने वर्ष 2020 से लेकर बीते कुछ माह पहले तक पीड़िता के घर आकर दुष्कर्म किया।

- Install Android App -

युवती से पीछा छुड़ाने बंद कर दिया मोबाइल नंबर

जलपाईगुड़ी में तैनात जवान पीछा छुड़ाने के लिए मोबाइल बदल दिया। युवती ने रिश्तेदारों के माध्यम से फोन न लगने की जानकारी ली। तब पता चला कि वह युवती से शादी नहीं करना चाहता। बल्कि अभी तक उसको धोखा में रखे था। ऐसे में युवती परिजनों के माध्यम से सीधे महिला थाने पहुंचकर आवेदन दी। जांच में सही बात निकले पर मामला दर्ज किया गया।

एयरफोर्स मुख्यालय को भेजी जाएगी रेप की जानकारी

महिला अधिकारी ने बताया कि जलपाईगुड़ी स्थित एसरबेस और एयरफोर्स मुख्यालय को प्रकरण दर्ज करने की जानकारी भेजी जा रही है। जिससे आरोपी जवान को गिरफ्तार किया जा सके। वहीं सूत्रों में चर्चा है कि आरोपी जवान अभी गांव के आसपास फरारी काट रहा है। वह एयरफोर्स की ड्यूटी में नहीं गया है। गिरफ्तारी के लिए साइबर सेल लोकेशन ट्रेस कर रही है।