jhankar
ब्रेकिंग
हरदा, टिमरनी और रहटगांव मंडी भाव: 15 अक्टूबर को जानिए गेहूं, सोयाबीन, मक्का सहित अन्य फसलों के दाम नवरात्र पर्व को लेकर टिमरनी पुलिस अलर्ट, देवी पंडालों और गरबा स्थलों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम लाड़ली बहनों के लिए खुशखबरी! नए पंजीयन को लेकर बढ़ी उम्मीदें, जानिए क्या है ताजा अपडेट सन्यासा–खोड़ियाखेड़ी सड़क निर्माण की मांग, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री, कलेक्टर और विधायक से लगाई गुहार हरदा में 165 आपदा मित्र वॉलेंटियर्स को दिया जाएगा 7 दिवसीय प्रशिक्षण रबी सिंचाई हेतु जल उपलब्धता, नहरों के संधारण एवं कृषकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण पर हुई चर्चा खाद, बिजली और टोकन की समस्या को लेकर किसानों का आक्रोश, कलेक्टर कार्यालय का घेराव कृषि उपज मंडी हरदा में तीन दिन बंद रहेगी नीलामी राष्ट्रीय महिला किसान दिवस पर कृषक-वैज्ञानिक परिचर्चा आयोजित हरदा में अवैध खनिज रेत परिवहन पर कार्रवाई, दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

एयर इंडिया का ऐलान, 30 अप्रैल तक नहीं कर सकेंगे घरेलू और अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट के लिए टिकट की बुकिंग

नई दिल्ली. 21 दिनों का देशव्यापी लॉकडाउन है। इस कारण 14 अप्रैल तक सभी एयरलाइंस कम्पनियों ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें बन्द कर दी है। वहीं ट्रेन, मेट्रो, बस समेत सभी आवागमन की सुविधाएं बंद है। लॉकडाउन को और आगे बढ़ाए जाने की आशंकाओं को सरकार ने खारिज किया था, लेकिन एयर इंडिया के शुक्रवार के एक बयान से इन आशंकाओं को बल मिल रहा है। सरकारी एयरलाइंस कंपनी ने शुक्रवार देर रात बयान जारी कर कहा कि आगामी 30 अप्रैल तक सभी घरेलू तथा अतंराष्ट्रीय रूट्स के लिए टिकटों की बुकिंग बंद रहेगी।

- Install Android App -

30 अप्रैल तक कोई बुकिंग नहीं
एयर इंडिया ने बयान जारी कर कहा है कि 30 अप्रैल तक सभी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट के लिए टिकट बुकिंग बंद कर दी गई है। कंपनी का कहना है कि 14 अप्रैल के बाद के सरकार के निर्णय का हम इंतजार कर रहे हैं।

ट्रेन की बुकिंग शुरू है
बता दें कि ट्रेन की यात्रा के लिए ऑनलाइन बुकिंग जारी है। रेलवे के मुताबिक ट्रेन के लिए बुकिंग बंद हुई ही नहीं थी सिर्फ ऑफलाइन बुकिंग पर रोक लगी है, ऑनलाइन बुकिंग जारी है। 14 अप्रैल के बाद ट्रेन के चलाए जाने की संभावना है। हालाकिं वायरस के डर के कारण रेल टिकट की बुकिंग 20 फीसदी से ऊपर नहीं हो रही है। तेजस समेत कुछ ट्रेनों के लिए बुकिंग्स मिलें हैं। रेल मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार आगामी 15 अप्रैल की ई-टिकट की बुकिंग लगभग दो लाख हुई है।