jhankar
ब्रेकिंग
हरदा, टिमरनी और रहटगांव मंडी भाव: 15 अक्टूबर को जानिए गेहूं, सोयाबीन, मक्का सहित अन्य फसलों के दाम नवरात्र पर्व को लेकर टिमरनी पुलिस अलर्ट, देवी पंडालों और गरबा स्थलों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम लाड़ली बहनों के लिए खुशखबरी! नए पंजीयन को लेकर बढ़ी उम्मीदें, जानिए क्या है ताजा अपडेट सन्यासा–खोड़ियाखेड़ी सड़क निर्माण की मांग, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री, कलेक्टर और विधायक से लगाई गुहार हरदा में 165 आपदा मित्र वॉलेंटियर्स को दिया जाएगा 7 दिवसीय प्रशिक्षण रबी सिंचाई हेतु जल उपलब्धता, नहरों के संधारण एवं कृषकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण पर हुई चर्चा खाद, बिजली और टोकन की समस्या को लेकर किसानों का आक्रोश, कलेक्टर कार्यालय का घेराव कृषि उपज मंडी हरदा में तीन दिन बंद रहेगी नीलामी राष्ट्रीय महिला किसान दिवस पर कृषक-वैज्ञानिक परिचर्चा आयोजित हरदा में अवैध खनिज रेत परिवहन पर कार्रवाई, दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

20 हजार से कम कीमत के इन 7 स्मार्टफोन में मिलता है पॉप-अप सेल्फी कैमरा

फुल व्यू डिस्प्ले देने की होड़ में स्मार्टफोन कंपनियां अब डिस्प्ले से नॉच हटाती जा रही हैं। कई कंपनियों ने स्मार्टफोन में पॉप-अप कैमरा देना शुरू कर दिया है, जो फोन के अंदर छुपा रहता है, ये सिर्फ सेल्फी या वीडियो कॉलिंग करते समय ही बाहर आता है। यह काफी दिलचस्प टेक्नोलॉजी है। अगर आप भी पॉप-अप कैमरा वाले स्मार्टफोन की तलाश में हैं लेकिन बजट कम है तो हम कुछ ऐसे फोन्स लेकर आए हैं, जिसमें 20 हजार से कम कीमत में यह छुपने वाला कैमरा मिल जाएगा…

इंफिनिक्स S5 प्रो, कीमत 9,999 रुपए

इसे सबसे पॉप-अप कैमरे वाला सबसे सस्ता स्मार्टफोन कहना गलत नहीं होगा। इसकी कीमत 9,999 रुपए है। इसमें 6.53 इंच का बड़ा डिस्प्ले है जिसमें 1080×2220 पिक्सल रेजोल्यूशन का सपोर्ट मिलता है। फोन में 48+2 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप है वहीं सेल्फी के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का पॉप-अप फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन मीडियाटेक हीलियो पी35 प्रोसेसर से लैस है।

ओप्पो F11 प्रो, शुरुआती कीमत 16,990 रुपए

फोन 6 जीबी रैम से लैस है। फ्लिपकार्ट पर इसके 64  जीबी स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 16,990 रुपए और 128 जीबी स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 19,990 रुपए है। फोन में 6.5 इंच का डिस्प्ले मिलता है जो 1080×2340 पिक्सल रेजोल्यूशन सपोर्ट करता है।  फोन में 48+5 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप है वहीं सेल्फी के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का पॉप-अप फ्रंट कैमरा मिलता है।

रियलमी X, शुरुआती कीमत 17999 रुपए

फोन 8 जीबी तक की रैम से लैस है। ऑफिशियल वेबसाइट पर फोन के 4GB+128GB वैरिएंट की कीमत 17999 रुपए जबकि 8GB+128GB वैरिएंट की कीमत 20999 रुपए है। फोन में 6.53 इंच का एमोलेड फुल स्क्रीन डिस्प्ले है। इसमें 48+5 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप है और सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का पॉप-अप सेल्फी कैमरा है।

ऑनर 9X, शुरुआती कीमत 15999 रुपए

फोन में 6.59 इंच का बड़ा डिस्प्ले है, जिसमें 1080×2340 पिक्सल रेजोल्यूशन का सपोर्ट मिलता है। फोन के 4GB+128GB वैरिएंट की कीमत 15999 रुपए है जबकि 6GB+128GB वैरिएंट की कीमत 19,999 रुपए है। यह 48MP+8MP+2MP के ट्रिपल रियर कैमरा से लैस है। इसमें 16MP का एआई पॉप-अप सेल्फी कैमरा है।

वीवो V15 प्रो, शुरुआती कीमत 19990 रुपए

फोन में 6.39 इंच का सुपर एमोलेड डिस्प्ले मिल जाता है। इसके 6GB+128GB वैरिएंट की कीमत 19990 रुपए है जबकि इसके 8GB+128GB वैरिएंट के लिए 26990 रुपए खर्च करने पड़ेंगे। फोन में 32 मेगापिक्सल का पॉप-अप सेल्फी कैमरा है। इसके अलावा इसमें 48MP+8MP+5MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप भी है।

वीवो V15, कीमत 19,990 रुपए

फोन 6GB+64GB स्टोरेज वाले सिंगल वैरिएंट में उपलब्ध है। इसकी कीमत 19990 रुपए है। इसमें 6.53 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है। इसमें 32 मेगापिक्सल का पॉप-अप कैमरा है और 12MP+8MP+5MP के तीन रियर कैमरे दिए गए हैं। यह मीडियाटेक हीलियो पी70 प्रोसेसर से लैस है।

टेक्नो केमॉन 15 प्रो, कीमत 14999 रुपए

कंपनी ने इसे कुछ समय पहले ही भारतीय बाजार में उतारा है। यह  6GB+128GB स्टोरेज वाले सिंगलल वैरिएंट में अवेलेबल है। इसकी कीमत 14999 रुपए है। फोन में 48MP+5MP+2MP के तीन रियर कैमरे दिए गए हैं। सेल्फी के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का पॉप-अप सेल्फी कैमरा है। इसमें 6.53 इंच का डिस्प्ले है जिसमें 1080×2340 पिक्सल रेजोल्यूशन का सपोर्ट मिलता है।

- Install Android App -