jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 07 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे स्वास्थ्य विभाग एवं नगरीय प्रशासन विभाग के कार्यों की समीक्षा की गई संत बुखारदास महाराज का आशीर्वाद हुआ फलीभूत, परिवार में 107 साल की बुजुर्ग दादी माँ नर्मदा परिक्रमा व... काशी विश्वनाथ मंदिर में स्थापित हुई विश्व की प्रथम “विक्रमादित्य वैदिक घड़ी” इंदौर में शादी के दौरान हादसा, ओवरलोड लिफ्ट टूटने से 12 घायल बड़वानी कलेक्टर जयति सिंह का व्हाट्सएप हैक विजय मेवाड़ा के हत्यारों के लिए फांसी की सजा की मांग बड़े तालाब के पास रसूखदारों के 347 अवैध बंगलों पर शुरू हुई बुलडोजर कार्रवाई मध्य प्रदेश में भाजपा स्थापना दिवस पर 14 जिलों में वर्चुअल पार्टी कार्यालय भूमिपूजन वीई कॉमर्शीयल व्हीकल लिमिटेड कम्पनी की कैम्पस ड्राइव 9 मई को

एसपी ऑफिस चौराहे पर देर रात चली बंदूक से गोली, तीन आरोपी में से दो गिरफ्तार

प्रदीप गुप्ता मकड़ाई समाचार होशंगाबाद। 31 जुलाई 2021 की रात आकाश पांडे पिता महेश पांडे उम्र 32 साल निवासी बस स्टैंड ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि घटना दिनांक 1 अगस्त को मैं अपने दोस्त सागर तिवारी के साथ उसकी कार क्रमांक एमपी 04 सीएस 7426 एसपी चौराहे के पास खड़ी मेरी क्रेटा कार को उठाने आ रहे थे मैं कार से उतरा और एसपी ऑफिस चौराहे किनारे बाथरूम करने लगा। इतने में शरद मांझी, उदय ठाकुर तथा तरुण पटेल अपनी मोटरसाइकिल से आए और मुझे पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज करने लगे बोलने लगे तू हमसे उलझेगा तो ठीक नहीं रहेगा कहकर शरद मांझी तथा तरुण पटेल धक्का-मुक्की एवं मारपीट करने लगे इतने में उदय ठाकुर ने अपने पास रखी माउजर से मुझे जान से खत्म करने की नियत से मेरे ऊपर गोली चला दिया जो मेरे पेट के बाजू से निकल गई एवं जमीन में लगी। थाना प्रभारी संतोष सिंह चौहान ने बताया कि फरियादी की रिपोर्ट पर शरद मांझी, उदय ठाकुर, तरूण पटेल के विरुद्ध अपराध क्रमांक  489 / 21 धारा 294, 307 , 34 भारतीय दंड विधान 25/ 27 आर्म्स एक्ट कायम कर विवेचना में लिया। आरोपियों की धर पकड़ कर 24 घंटे के अंदर तीन आरोपियों में से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया एवं घटना में प्रयुक्त माउजर को शरद मांझी के कब्जे से व पल्सर मोटरसाइकिल को तरुण पटेल के कब्जे से जप्त किया। प्रकरण में अन्य आरोपी उदय ठाकुर की तलाश जारी है।