हरदा : प्रभारी कलेक्टर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला।पंचायत श्री मति अंजलि जोसफ के द्वारा जिला पंचायत कार्यालय में स्वास्थ विभाग की समीक्षा कर 14 से 15 वर्ष की बालिकाओं को HPV सर्वाइकल वेक्सीन लगाने के निर्देश दिए गए, इन वैक्सीन से सर्वाइकल कैंसर से बचाव हो सकेगा ,श्री मति जोसफ ने कहा कि इन वैक्सीन के लिए स्कूल में शिविरों का आयोजन किया जाए ,
उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया गया कि स्कूलों में शिविर के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराए साथ ही जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास को निर्देश दिए गए कि आंगनवाडी कार्यकर्ता के माध्यम से अधिक से अधिक बालिकाओं तक इन वैक्सीन का प्रचार प्रसार करवाए
नगरीय प्रशासन विभाग की समीक्षा में पाया गया कि कार्यालयों में e office का उपयोग बहुत कम लाया जा रहा है,उन्होंने सभी सीएमओ को तत्काल e office के माध्यम से सभी कार्य करने के निर्देश दिए एवं प्रति दिवस 1 बजे इस कार्य की प्रगति से अवगत कराने को कहा गया, सभी सीएमओ को कल दिनांक 7/4/26 को जिला पंचायत में e office विषय पर प्रशिक्षण लेने के निर्देश दिए गए

