jhankar
ब्रेकिंग
विद्यालयों में जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन खुशियों की दास्तां : किसान कृष्णकांत ने थाईलैंड के ‘बनाना मैंगो’ से लिखी तरक्की की नई इबारत हरदा में गूंजा विकसित भारत का संकल्प: सेवा ज्योति यात्रा का हुआ भव्य शुभारम्भ, हंडिया में अमावस्या पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब, प्रशासन ने कसी कमर मोहाली के स्कूल में ई-मेल से मिली बम की धमकी अटल वयो अभ्युदय योजना अंतर्गत वृद्धाश्रम में निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा एवं थेरेपी शिविर आयोजित विराट कोहली का प्रेमानंद महाराज आश्रम पर बड़ा बयान - 5 करोड़ वाले आरोप पर बोले - आस्था से जाता हूं, ... ₹10 करोड़ के बस स्टैंड में घटिया निर्माण का आरोप, नेता प्रतिपक्ष अमर रोचलानी ने खोला मोर्चा कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने किया राम वाटिका का निरीक्षण  खबर और जनपद सदस्य की पहल धर्मकुंडी के मौत वाले मोड़ पर बने स्पीड ब्रेकर

औचक निरीक्षण- मूल्यांकन केंद्र पर 366 में से गायब 338 शिक्षकों को दिया नोटिस |

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 भोपाल | मप्र माध्यमिक शिक्षा मंडल(माशिमं) की 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए राजधानी के माडल स्कूल टीटी नगर में बने मूल्यांकन केंद्र में अधिकारियों ने रविवार को औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान सिर्फ साढ़े सात प्रतिशत यानि 28 शिक्षक ही उत्तरपुस्तिका का मूल्यांकन करते मिलें ।मूल्यांकन केंद्र में अनुपस्थित 338 शिक्षकों को नोटिस जारी किया गया है।मंडल की 10वीं व 12वीं परीक्षा समाप्त हो चुकी है।

मूल्यांकन का दूसरा चरण शनिवार से हुआ है।मंडल ने प्रदेश भर में उत्तरपुस्तिकाअों को जांचने का लक्ष्य छह मई तक रखा है।जिससे समय पर परीक्षा परिणाम घोषित किया जा सके, लेकिन सरकारी स्कूल के शिक्षक इस बार उत्तरपुस्तिकाएं जांचने में रूचि नहीं ले रहे है। माशिमं को मई के अंतिम सप्ताह में रिजल्ट घोषित करना है।रविवार को राजधानी के माडल स्कूल टीटी नगर मूल्यांकन केंद्र का संभागीय संयुक्त संचालक अरविंद चोरगढ़े ने औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के समय जिला शिक्षा अधिकारी नितिन सक्सेना एवं योजना अधिकारी मुकेश शर्मा उपस्थित थे।

- Install Android App -

366 में से 28 शिक्षक रहें उपस्थित