अनिल उपाध्याय
खातेगांव: खातेगांव एसडीएम प्रवीण प्रजापति ने शुक्रवार को नगर परिषद कार्यालय नेमावर का औचक निरीक्षण किया। आपने कर्मचारियों को नगर पंचायत कार्यालय में आने वाले नगर के नागरिकों की समस्याओं और शिकायतों का जल्द से जल्द निपटारा करने के आदेश दिए।
आपने मध्यप्रदेश शासन की महत्वपूर्ण लाडली बहन योजना हेतु संचालित केंद्र का निरीक्षण भी किया।साथ ही आपने वार्ड में कैंप लगाने के निर्देश दिए, आपने नगर परिषद कार्यालय के सभी विभागों में निरीक्षण किया तथा सभी विभागों के अधिकारियों से कहा कि कोई भी फाइल पेंडिंग ना हो सभी कार्य प्राथमिकता के आधार पर निपटाए ,इस दौरान उन्होंने अधिकारी एवं कर्मचारियों को निर्देश देते हुए कहा कि कार्यालय में तय समय पर सभी की उपस्थिति सुनिश्चित हो आमजन के कार्य तत्परता के साथ करें,आपने औचक निरीक्षण के दौरान कर्मचारियों की उपस्थिति व ड्यूटी का जायजा भी लिया। इस दौरान आपके साथ नायब तहसीलदार सुनील पीडीयार, हल्का पटवारी आशीष उपाध्याय भी थे।

