jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: श्रीमती रेवा धर्मेंद्र पटेल अध्यक्ष जनपद पंचायत हरदा के द्वारा किसानों के हित में की बड़ी घोषण... शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान एमपी में पीपी बैग की कमी से गेहूं खरीदी पर संकट, 1 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 25 दिन का इंतजार, कमर्शियल सप्लाई बंद मध्य प्रदेश में 200 गांवों का एरियल सर्वे शुरू, जमीन का मिलेगा पक्का मालिकाना अधिकार लाइन बिछी पर पानी नहीं आया: भागीरथपुरा में बढ़ा जल संकट

कपड़ा फैक्ट्री में लगा ट्रांसफार्मर फटा, एक कर्मचारी की मौत, एक गंभीर

मकड़ाई समाचार बुरहानपुर। शहर के उद्योग नगर स्थित राजकमल क्लाथिंग एंड प्रोसेसिंग लिमिटेड के परिसर में लगा विद्युत ट्रांसफार्मर रविवाद दोपहर करीब तीन बजे अचानक फट गया। जिससे वहां काम कर रहे एक कर्मचारी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

एक अन्य कर्मचारी ट्रांसफार्मर का गर्म आइल पड़ने से झुलस गया। उसे पहले जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में गंभीर स्थिति को देखते हुए खंडवा मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया है। मृतक कपड़ा फैक्ट्री का चौकीदार बताया गया है। अभी उसका नाम पता नहीं चला है। गंभीर रूप से घायल कर्मचारी की पहचान गोपाल महाजन निवासी जैनाबाद के रूप में की गई है। वह आउटसोर्स पर विद्युत संबंधी कार्य करता था।

- Install Android App -

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बिजली सप्लाई बंद होने के कारण ये कर्मचारी ट्रांसफार्मर के पास कुछ सुधार कार्य कर रहे थे। इसी दौरान अचानक बिजली सप्लाई शुरू हो गई और ट्रांसफार्मर तेज धमाके के साथ फट गया।

इसमें भरा गर्म आइल पूरे परिसर में फैल गया। इसके छीटे अन्य कर्मचारियों पर भी पड़ने की बात सामने आई है, लेकिन वे मामूली झुलसे हैं। गणपति थाना प्रभारी टीसी शिंदे सहित पुलिस बल मौके पर पहुंच गया था। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।