jhankar
ब्रेकिंग
चेक बाउंस के मामलों में फरार दो अभियुक्त गिरफ्तार, सजा भुगतने के लिए जेल भेजे कांजी हाउस में गौवंश की बदहाल स्थिति को लेकर बजरंग दल ने किया नगर परिषद कार्यालय का घेराव भारतीय किसान संघ की जिला बैठक में किसानों से जुड़े मुद्दों पर विभागीय अधिकारियों से चर्चा अनंत चतुर्दशी पर हरदा में बदलेगी यातायात व्यवस्था, इन मार्गों से होगा वाहनों का डायवर्जन हंडिया : आस्था के द्वार पर गंदगी का अंबार, खेड़ापति मंदिर के सामने व्यवस्था बेअसर,,, खुशियों की दास्तां प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से चमका पलाश का भविष्य खाद्य सुरक्षा विभाग ने रहटगांव और हरदा में लिये खाद्य पदार्थों के नमूने उल्लासः एक अभिनव प्रयोग” के तहत ए.डी.आर. सेन्टर हरदा में द्वितीय वृहद् स्वास्थ्य परीक्षण शिविर 26 सि... हरदा के 23 हजार 437 उपभोक्ताओं को अगस्त माह में 20 लाख 92 हजार की छूट शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में मनाया गया 11वां अंतर्राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस

सिराली न्यूज़ : लव जिहाद मामले को लेकर हिंदूवादी संगठनों ने विरोध प्रदर्शन कर सिराली नगर रखा बंद !

मकड़ाई समाचार हरदा/सिराली। जिले की सिराली तहसील मुख्यालय पर एक 22 वर्षीय युवती के लापता होने के मामले को लेकर हिंदूवादी संगठनों ने रविवार को सिराली बंद किया है। संगठन से जुड़े लोगों का कहना है कि युवती को एक समुदाय विशेष के युवक के द्वारा बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया है। जिसकी गिरफ्तारी की मांग को लेकर संगठन ने पुलिस को ज्ञापन सौंपकर युवक की गिरफ्तारी की मांग की गई थी। लेकिन युवती के लापता होने के पांच दिनों बाद भी इस मामले में पुलिस के युवती को खोज नहीं पाने के विरोध में यदुवंशम सेना, राष्ट्रीय करणी सेना, विहिप, परशुराम सेना, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताते हुए शनिवार को पुराना बस स्टैंड चौराहे पर चक्काजाम किया था।

- Install Android App -

आज सुबह से पूरा बाजार बंद किया गया है। जिसे व्यापारी संघ ने भी समर्थन देते हुए अपनी दुकानें बंद रखी है। हिन्दू संगठन के पदाधिकारियों का आरोप है कि थाना क्षेत्र के रहने वाले समुदाय विशेष के एक युवक ने युवती का अपहरण किया है। पुलिस को इस मामले में लव जिहाद का प्रकरण दर्ज कर आरोपी की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करनी चाहिए। रविवार सुबह से ही पूरे गांव की दुकानें बंद है। वहीं संगठन से जुड़े सैकड़ों लोग प्रदर्शन कर पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर बयानबाजी कर रहे हैं।

@sabhar bhaskar