jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: जीआरपी पुलिस ने 24 घंटे के अंदर मोबाइल चोर को धर दबोचा! Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 02 मई 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे शासकीय सिंचाई परियोजना के शुभारंभ/उद्घाटन में नियमों के उल्लंघन का मामला, हरदा विधायक डॉ. दोगने द्वा... किसानों के हित में जिला प्रशासन के अहम फैसले, मंडी व्यवस्थाओं में होगा व्यापक सुधार बीमा स्कैम का खुलासा: फर्जी मौत दिखाकरकरोड़ो की ठगी महाकाल मंदिर के पास खुदाई में मिला शिवलिंग, दर्शन के लिए लगा भक्तों का जमावड़ा किसानों की समस्याओं को लेकर सड़क पर उतरेगी कांग्रेस एमपी में 17 जिलों में बारिश-ओले का अलर्ट, भोपाल में आंधी से कई इलाकों में पेड़ गिरे; 4 मई तक जारी रह... सोनम गवाहों को प्रभावित कर सकती है, शिलांग पुलिस जमानत रद्द कराने हाईकोर्ट जाएगी अहमदाबाद जा रहे बच्चों की तस्करी का मामला, उज्जैन-नागदा में 26 नाबालिगों को रेस्क्यू किया

कमजोरी और थकान को दूर करने के लिए करें इन चीजों का सेवन, रहेंगे तरोताजा

लगातार काम करने की वजह से कमजोरी और थकान होना आम बात है। आज के समय में बदलती लाइफस्टाइल की वजह से कई लोग कमजोरी और थकान की समस्या से परेशान रहते हैं। कमजोरी और थकान की वजह से किसी भी काम में मन नहीं लगता है। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे कमजोरी और थकान को दूर करने के लिए डाइट में किन चीजों को शामिल करना चाहिए। इन चीजों का सेवन करने से आप तरोताजा महसूस करेंगे।

अनार
अनार का सेवन करने से कमजोरी और थकान को दूर किया जा सकता है। रोजाना अनार का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। शरीर में खून की कमी होने की वजह से भी थकान और कमजोरी हो सकती है। अनार का सेवन करने से शरीर में खून की कमी को भी दूर किया जा सकता है।

- Install Android App -

देसी घी
देसी घी का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। रोजाना देसी घी का सेवन करने से कमजोरी और थकान को दूर किया जा सकता है। देसी घी का सेवन करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है।

तुलसी
तुलसी कई औषधीय गुणों से भरपूर होती है। थकान और कमजोरी को दूर करने के तुलसी को डाइट में शामिल करें। तुलसी का सेवन करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है।

केला
केला स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। केले में विटामिन, कैल्शियम, आयरन, एंटी- ऑक्सीडेंट, एंटी- बैक्टीरियल गुण पाएं जाते हैं जो शरीर को सेहतमंद बनाने में सहायक होते हैं। कमजोरी और थकान को दूर करने के लिए रोजाना केले का सेवन करना चाहिए।