ब्रेकिंग
हरदा: वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय धर्मेंद्र चौबे को भास्कर परिवार और स्थानीय पत्रकारों के द्वारा नगर पाल... कृषि अधिकारियों ने किया खाद बीज की दुकानों का निरीक्षण  Ladli bahna yojna: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लाडली बहनों के खाते में राशि अंतरित की मध्यप्रदेश के एक मंत्री के ड्राईवर की दबंगई ससुराल मे की पत्नि की पिटाई ,हुआ मामला दर्ज !  पूर्व सरपंच के भ्रष्टाचार में साथ न देने वाले वर्तमान आदिवासी सरपंच के हटाने की तैयारी में जुटा प्रश... आपसी रंजिश के चलते बेटी का फोटो एडिट कर उसके पिता को भेजा: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार हरदा: शराब के लिए बदमाश ने रास्ता रोककर की मारपीट, चाकू से किया हमला, घायल युवक का भोपाल में चल रहा ... हिन्दू लड़कियो को लव जिहाद में फँसाकर देह व्यापार कराने के लिए लाखो की फंडिंग, कांग्रेस पार्षद पर लगे... ई सुविधा केंद्र से न्यायालय संबंधित सभी जानकारीया प्राप्त होगी: न्यायाधीश  लखनऊ में विमान की लैंडिंग के दौरान पहिए से निकला धुना और चिंगारी! सऊदी अरब से आए विमान 250 हज यात्री...

कमलनाथ सरकार करवाएगी शिव ‘राज’ में हुए कामकाज की जांच

भोपाल:  मध्य प्रदेश में कांग्रेस के सरकार में आते ही शिवराज सरकार के कामकाज पर अब जांच की आंच पड़ना शुरू हो गई है। पिछली सरकार ने प्रदेश भर में पौधरोपण का महाभियान चलाया था, जिसमे करोड़ों रुपए खर्च किए गए और साढ़े सात करोड़ से अधिक पौधे लगाकर विश्व रिकॉर्ड बनाने का दावा किया था । अब कांग्रेस सरकार नर्मदा किनारे लगवाए गए पौधों की जांच करवाने जा रही है।

कृषि और उद्यानिकी मंत्री सचिन यादव ने नमामि देवी नर्मदे के तहत लगाए गए पौधे और अन्य स्थानों पर लगाए गए पौधों की जांच थर्ड पार्टी से करवाने का ऐलान किया है। पौधरोपण की हकीकत क्या है। वाकई में इतने पौधे लगाए गए थे या नहीं। अगर लगाए गए थे तो वर्तमान में इनकी क्या स्थिति है इसकी जांच की जायेगी।

- Install Android App -

बढ़ सकती हैं भाजपा की मुश्किलें
विपक्ष में रहने के दौरान कांग्रेस ने पौधरोपण के महाभियान को घोटाला बताते हुए तत्कालीन सरकार पर गंभीर आरोप लगाए थे। सड़क से लेकर सदन तक इस मुद्दे को कांग्रेस ने उठाया। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने पैदल नर्मदा परिक्रमा के दौरान भी पौधरोपण को लेकर सवाल उठाये थे, साथ ही सरकार के दावे को घोटाला बताया था और सरकार में आने के बाद जांच की बात कही थी। अब जब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है और शिवराज के कार्यकाल में हुए कार्यों की जांच कराई जा रही है, जिससे भाजपा की मुश्किलें बढ़ सकती है।

कृषि मंत्री सचिन यादव ने पौधों की जांच थर्ड पार्टी से करवाने का ऐलान किया है। मंत्री यादव ने कहा कि नर्मदा पौधारोपण में हुए भारी भ्रष्टाचार खुलकर जो सामने आया है हम उसकी तह में जाकर थर्ड पार्टी से जांच कराएंगे। नर्मदा किनारे पिछले तीन साल में लगे साढ़े सात करोड़ से ज्यादा पौधों की मैदानी हकीकत पता लगवाने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है। इसके तहत सबसे पहले उद्यानिकी विभाग के अंतर्गत खरीदे गए 40 करोड़ से ज्यादा के पौधों की खरीदी और पौधारोपण की जांच होगी। इसके बाद बाकी विभागों से हर साल लगे पौधे और मौके की पड़ताल चलेगी। कांग्रेस ने अपने वचन पत्र में सरकार बनने पर पौधारोपण की जांच का वादा किया था। कृषि और उद्यानिकी मंत्री सचिन यादव ने कहा है कि सरकार इस दिशा में आगे बढ़ेगी।