ब्रेकिंग
छात्र छात्राओं को कुर्मी गौर समाज के शीर्ष नेतृत्व ने किया मंच पर सम्मान,छात्र छात्राओं के खिल उठे च... पेट दर्द से पीड़ित बालिका का डॉक्टरों ने किया आपरेशन! आपरेशन के बाद जो पेट से जो निकला उसे देख हुए है... आज भोपाल, इंदौर और हरदा का कैसा रहेगा मौसम!  जनपद सदस्य के पुत्र पर मारपीट का आरोप, थाने में की शिकायत, निजी भूमि पर कब्जा करने का आरोप झालावाड़ मॉक ड्रिल के दौरान अचानक हड़कंप, भागे जिला कलेक्टर और एसपी सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने वाले दर्जनो लोगो पर कार्यवाही! पहलगाम की घटना के बाद पाकिस्तान के स... विशेष खबर: उपभोक्ताओं को जून में ही मिलेगा 3 माह का एक मुश्त राशन Aaj ka rashifal: आज दिनांक 1 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे हरदा: जिला अस्पताल में गुटखा खाकर थूकने वाले 5 लोगों पर लगाया जुर्माना आंगनवाड़ी केन्द्रों में 1 से 15 जून तक 15 दिवसीय ग्रीष्मकालीन अवकाश

करोड़पति निकला नगर निगम का अधिकारी, EOW ने किया खुलासा

इंदौर: मध्य प्रदेश में नगर निगम के एक अधिकारी की काली कमाई का EOW(आर्थिक अपराध अन्वेषण) टीम ने भंडाफोड़ किया है। निगम अधिकारी अभय सिंह राठौर के घर EOW ने छापामार कार्रवाई कर करोड़ों की संपत्ति  खुलासा किया है। राठौर निगम में जल यंत्रालय एवं ड्रेनेज विभाग में सहायक यंत्री के पद पर पदस्थ है। कार्रवाई में प्रारंभिक रूप से 15 करोड़ की संपत्ति मिली है। आर्थिक अपराध अन्वेषण की टीम गुरुवार सुबह कार्रवाई के लिए राठौड़ के गुलाब बाग स्थित घर पर पहुंची। अधिकारियों के अनुसार राठौर के खिलाफ शिकायत मिली थी कि उनके पास करोड़ों की बेनामी संपत्ति है। सूचना के बाद डीएसपी के नेतृत्व में टीम बनाई और सुबह से कार्यवाही शुरू की गई।

- Install Android App -

छापेमारी में यह हुआ खुलासा
ASP के अनुसार कार्रवाई गुलाब बाग से शुरु की गई। जहां राठौड खुद रहते है वहां तीन मंजिला भवन है। इसके अलावा एक और तीन मंजिला भवन है। छापामारी में कमर्शियल बिल्डिंग, हॉस्टल, दुकानें भी मिली। प्लॉट स्कीम 78 में मारुती का शो रुम , स्किम 94 में भी प्लॉट मिला है। इसके साथ ही 20 लाख से ज्यादा कैश घर पर मिला है,  गोल्ड भी काफी संख्या में है। इन संपत्तियों के पर्याप्त साक्ष्य भी मिले है। टीम अभी संपत्ति का आंकलन कर रही है।