ब्रेकिंग
हरदा: प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग ने भाजपा जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओ से भेंट की  कृषि विभाग के दल ने फसलों का निरीक्षण कर किसानों को दी सलाह टिमरनी के भ्रष्टाचार व अव्यवस्था की पोल न खुल जाये इसलिए भाजपा नेताओं व प्रशासन ने प्रभारी मत्री को ... डी.ए.पी. खाद/यूरिया किसानों की मांग अनुसार तत्काल उपलब्ध कराई जावे:- हरदा विधायक डॉ. दोगने समाजसेवी स्व. अशोक (सर) विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया वृक्षारोपण मप्र मौसम: प्रदेश के 20 जिलों मे अगले 24 घंटे मे भारी बारिश का अलर्ट देरी से पहुचने वाले 42 कर्मचारियो से कलेक्टर ने कान पकड़कर माफी मंगवाई! समय की लापरवाही बर्दाश्त नहीं... Aaj ka rashifal: आज दिनांक 4 जुलाई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे Today news mp: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका के पद हेतु आज 4 जुलाई अंतिम तारीख मूंग खरीदी की मांग सहित अन्य मांगों को लेकर एक माह से चल रहा धरना आज स्थगित हुआ, किसान आक्रोश मोर्चा...

कर्ज पर कर्ज ले रही शिवराज सरकार : बजट से पहले 30 दिन में 5वीं बार लेगी 3 हजार करोड़ का लोन, विकास परियोजनाओं और वित्तीय गतिविधियों को देगी बढ़ावा

मकड़ाई समाचार भोपाल। मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार लगातार कर्ज ले रही है। 1 मार्च को बजट से पहले 30 दिन में 5वीं बार कर्ज लेने जा रही है। मप्र सरकार 28 फरवरी को 3 हज़ार करोड़ रुपये का कर्ज लेगी। 20 साल के लिए आईबीआई के माध्यम से ऋण लिया जा रहा है। 1 मार्च 2043 तक ऋण चुकाना होगा।

जानकारी के मुताबिक विकास परियोजनाओं और वित्तीय गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 3 हज़ार करोड़ का कर्ज सरकार ले रही है। पिछले 30 दिनों में 5वीं बार सरकार कर्जा ले चुकी है। इस साल एक महीने में ही 14 हजार करोड़ का कर्जा ले चुकी है।

- Install Android App -

साल 2022-23 में 14 हजार करोड़ का शिवराज सरकार ने लोन लिया था। साल 2022 में मध्यप्रदेश सरकार को 57 हजार करोड़ का वित्तीय घाटा हुआ है। तीन लाख 10 हजार करोड़ से ज्यादा का सरकार कर्ज ले चुकी है। हर साल 50 हजार करोड़ रुपए देने पड़ रहे हैं।

बता दें कि मप्र सरकार ने पिछले साल 14 हजार करोड़ का कर्जा लिया था, लेकिन इस बार कुछ महीने के अंदर ही 14 हजार करोड़ ले लिया है। क्योंकि विकास कार्य करना है और जेब खाली है। इसलिए विकास ने नाम पर कर्ज पर कर्ज लिए जा रहे हैं। ऐसे में 50 हजार प्रति व्यक्ति को सरकार ने कर्जदार बना दिया है।