jhankar
ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में बारिश से बाढ़ के हालात, महादेव घाट से गंगरेल डैम तक पानी ही पानी हरदा–आशापुर मार्ग की बदहाली के खिलाफ विधायक डॉ. दोगने की पैदल यात्रा हरदा: प्रताड़ना से परेशान स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी ने सल्फास खाया, इलाज के दौरान मौत, चार लोगो पर लग... अलीगढ़ में युवक से बर्बरता का आरोप, पेड़ से बांधकर पीटा और आधा सिर मुंडवाया महिला से संबंध के शक में... हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वेयरहाउस से चोरी हुए 6 कट्टी चना बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार हरदा से बड़ी खबर : रहटगांव में दो घटनाओं से सनसनी: अजनाल नदी किनारे मिला कंकाल, बड़झिरी-बोबदा के बीच... आज 27 सितंबर रविवार को देश का मौसम - उत्तर भारत में झमाझम बारिश का अलर्ट आज 27 सितंबर, रविवार सुबह की देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें एक नजर में मकडाई एक्सप्रेस 24 के साथ विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने में प्रतिभा की अहम भूमिका- केंद्रीय राज्य मंत्री उइके खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, चने-फुटाने का ठेला लगाने वाले फूलचंद कहार की बदली...

कर्नाटक में श्रद्धा जैसा मामला, लिव-इन पार्टनर की हत्या, दीवार में दे मारा प्रेमिका का सिर

Karnataka News: कर्नाटक में श्रद्धा मर्डर केस जैसा मामला सामने आया है। बेंगलुरु पुलिस ने बुधवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। जिसने शहर के होरामावु इलाके में अपने लिव-इन पार्टनर की हत्या कर दी। मृतका की पहचान नेपाल निवासी कृष्णा कुमारी के रूप में हुई है।

बहस के बाद सिर दीवार पर दे मारा

- Install Android App -

पेश से ब्यूटीशियन कृष्णा की उसके लिव-इन पार्टनर संतोष धामी ने बहस के बाद उसका सिर दीवार से दे मारा। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक दोनों पिछले कई सालों से साथ रह रहे थे।

प्रेमी को किया गिरफ्तार

पूर्वी डिवीजन के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) भीमाशंकर एस गुलेड ने कहा कि एक महिला कृष्णा कुमारी को उसके ब्वॉयफ्रेंड संतोष धामी ने मारा डाला। दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई थीं। गुस्से में संतोष ने उसका सिर दीवार पर दे मारा। इससे प्रेमिका की मौत हो गई। आगे की जांच चल रही है।