jhankar
ब्रेकिंग
अवैध खनन रोकने के लिए हरदा प्रशासन का नया प्लान, सोलर CCTV से होगी चौबीसों घंटे निगरानी मृत्यु के बाद भी दो लोगों की जिंदगी रोशन कर गए प्रभात तिवारी, : नेत्रदान से दिया मानवता का संदेश मकड़ाई गांव में गाय से क्रूरता का आरोप, पीड़ित ने थाने में की शिकायत ! मौके से मिला रुमाल - जांच की... हरदा: जनपद पंचायत हरदा के सब इंजीनियर का होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में शव मिला, पुलिस जांच में ... मौसम का विकराल रूप: अगले 14 घंटों में कई राज्यों में भारी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट, IMD ने जारी की... हंडिया बस स्टैंड पर अवैध अतिक्रमण का मामला: रातों-रात टप रखकर किया पक्का निर्माण, तहसीलदार बोले जांच... खंडवा मंदिर में मांस रखने का मामला: आरोपी गिरफ्तार, तांत्रिक के कहने पर कृत्य करने की बात कबूली, इला... हरदा: टिमरनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 927 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार हरदा में एम्बुलेंस व्यवस्था पर गंभीर सवाल: करोड़ों के जिला अस्पताल का क्या फायदा, जब समय पर नहीं पहु... हरदा: कॉलेज छात्रा का घर के आंगन में अधजला शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

कलियासोत नदी में नहाने गए 15 साल के दो बच्‍चों की मौत

मकड़ाई समाचार भोपाल। कोलार थाना इलाके के कान्‍हाकुंज क्षेत्र में रहने वाले दो किशारों की कलियासोत नदी में डूबने से मौत हो गई। दोनों दोस्‍त शुक्रवार को रंगपंचमी पर होली खेलने के बाद दोपहर 3 बजे अपनी अपनी साइकिल से घर से निकले थे, इसके बाद वे लापता थे। शनिवार सुबह सात बजे गोताखोरों ने उनके शव कलियासोत डैम के 13 गेट के पास से पानी से बाहर निकाले। पुलिस ने शव पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिए है।

- Install Android App -

कोलार थाना पुलिस के मुताबिक वरुण पुत्र मुन्‍नालाल बरेले (15 वर्ष) और अंश उर्फ शिवम तिवारी पुत्र अखिलेश तिवारी (15 वर्ष) कान्‍हाकुंज फेज-2 में परिवार के साथ रहते थे। दोनों आपस में जिगरी दोस्‍त थे, वरुण के पिता सिक्‍युरिटी गार्ड है, जबकि अंश के पिता चूनाभटटी स्थित पेट्रोल पंप पर काम करते है। शुक्रवार को दोपहर में दोनों बच्‍चों के पिता अपने- अपने काम पर निकल गए थे, रात में वे लोग घर पहुंचे तो उनके बच्‍चे घर पर नहीं थे, मोहल्‍ले पर पूछताछ करने पर पता चला कि दोपहर 3 बजे तक अंश और वरुण यहीं पर रंग खेलते हुए देखे गए थे। इसके बाद वे अपनी-अपनी साइकिल लेकर वे कहीं चले गए थे।

परिजन के लोगों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराकर बच्‍चों की तालाश शुरू की। शनिवार सुबह छह बजे वे लोग कलियासोत गेट 13 स्थित नदी के किनारे पहुंचे। वहां पर बच्‍चों के कपडे दिखाई दिए। इस बात की सूचना उन्‍होंने पुलिस को दी। पुलिस ने गोतोखोरों की मदद से पानी मे सर्चिंग कराई तो दोनों के शव बरामद हो गए। दोनों शवों को पोस्‍ट मार्टम के लिए भेजकर पुलिस ने जांच शुरु कर दी है। घटना के बाद कान्‍हाकुंज बस्‍त्‍ी में मातम पसर गया है।